Reported By: Vivek Pataiya
,Sadhvi Pragya On Love Jihad/Image Credit: IBC24
Sadhvi Pragya On Love Jihad: भोपाल: अपने बयानों के चलते विवादों में रहने वाली भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विवादास्पद बयान दिया है। अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक पर जल जिहाद से बचाने का प्रयास लिखकर डालें इस वीडियो में उन्होंने हिंदू माता-पिता से अपनी लड़कियों के साथ मारपीट कर उन्हें सुधारने की नसीहत दी है। सोशल मीडिया फेसबुक पर दिए गए अपने बयान में साध्वी प्रज्ञा ने कहा “मन को मजबूत कर लेना मन को इतना मजबूत कर लेना कि “अगर हमारी लड़की हमारा कहना नहीं मानती है, हमारी लड़की किसी विधर्मी के यहां जाने का प्रयास करती है तो उसकी टांगे तोड़ देने में भी कसर मत छोड़ना। जो संस्कारों से नहीं मानती है जो बातों से नहीं मानती है उसको ताड़ना देनी पड़ती है।
अपनी संतान है उसके भले के लिए उसको मारना पड़े पीटना पड़े तो आप पीछे मत हटिये, क्योंकि जब मां-बाप प्रताड़ना देते हैं तो बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए देते हैं उनको टुकड़ों में काटने मारने के लिए नहीं देते। जब एक बिटिया पैदा होती है तो माताएं इतनी प्रसन्न हो जाती है और कहती है हमारे घर में लक्ष्मी आई है हमारे घर में सरस्वती आई है सब लोग बधाई देते हैं लेकिन जब वह बड़ी होती है तो मियाइन बनने के लिए चल देती है। ऐसी बच्चियों को जो हठी है संस्कारों को नहीं मानती है। माता-पिता की बात नहीं मानती बड़ों की इज्जत नहीं करती और घर से भागने को तैयार है उनके लिए सतर्क रहो जागते रहो ऐसी लड़कियों को मार कर पीट कर समझकर ठीक करो।