मंदसौर में कार-ट्रक टक्कर में चार व्यक्तियों की मौत, दो अन्य घायल

मंदसौर में कार-ट्रक टक्कर में चार व्यक्तियों की मौत, दो अन्य घायल

मंदसौर में कार-ट्रक टक्कर में चार व्यक्तियों की मौत, दो अन्य घायल
Modified Date: June 25, 2026 / 03:44 pm IST
Published Date: June 25, 2026 3:44 pm IST

मंदसौर (मध्य प्रदेश), 25 जून (भाषा) मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बृहस्पतिवार को एक कार की ट्रक से टक्कर हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ।

सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने बताया, ‘‘तेज रफ्तार कार ने सीतामऊ कस्बे के निकट एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।’’

उन्होंने बताया कि कार महाराष्ट्र में पंजीकृत थी। प्रजापति ने कहा कि घायलों का यहां जिला अस्पताल में उपचार जारी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में