MP Assembly Election 2023 : चुनाव से पहले इस पार्टी को लगा बड़ा झटका! हजारों कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल, इस वजह से चल रहे थे नाराज

Ads

Gondwana Republic Party workers join Congress: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाना है।

  •  
  • Publish Date - November 6, 2023 / 06:37 PM IST,
    Updated On - November 6, 2023 / 06:58 PM IST

Actress Pavithra Jayaram Died in Car Accident

Gondwana Republic Party workers join Congress : छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव काफी नजदीक आ गया है लेकिन दल बदल का खेल अभी भी साफ तौर से देखा जा रहा है। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हजारों पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाना है। बता दें कि राष्ट्रीय, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी को पूर्व सीएम कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई। सभी कार्यकर्ता गोंडवाना पार्टी की नीतियों ने नाराज थे। ये सभी लोग कमलनाथ की विकास कार्य से प्रभावित होकर कांग्रेस ज्वाइन की है।

read more : MP Assembly Election 2023 : दमोह में अखिलेश यादव ने भरी हुंकार, जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर लगाए ये आरोप 

बता दें कि इस बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूरे जोरशोर से चुनावी मैदान में उतरी है। इतना ही नहीं कई लोगों ने गणतंत्र पार्टी की सदस्यता लेकर चुनाव लड़ रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी बीजेपी को इस बार प्रदेश में कड़ी टक्कर देने वाली है। हालांकि बता दें कि दल बदल का खेल तो दोनों ही पार्टी कांग्रेस और बीजेपी में देखा जा रहा है।

 

कमलनाथ का गढ़ है छिंदवाड़ा

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ के अजेय गढ़ छिंदवाड़ा जिले की सात सीटों पर कांग्रेस काबिज है। इस बार मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में छिंदवाड़ा सीट से खुद कमल नाथ चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस के इस गढ़ को भेदने के लिए भाजपा ने ताकत झोंक रखी है। पार्टी ने इसे आकांक्षी सीट के रूप में चुना है, जहां चुनाव से काफी पहले से पार्टी के बड़े नेताओं के दौरे होते रहे हैं। अब समय चुनाव का है तो नेताओं के दौरे बढ़ गए हैं।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp