Guna Gang Rape Case: युवती का अपहरण कर जंगल में ले गए दरिंदे, फिर करने लगे गैंगरेप….प्राइवेट पार्ट में डालें लकड़ी! इस हाल में मिली युवती

Ads

Guna Gang Rape Case: युवती का अपहरण कर जंगल में ले गए दरिंदे, फिर करने लगे गैंगरेप....प्राइवेट पार्ट में डालें लकड़ी! इस हाल में मिली युवती

  • Reported By: Neeraj Yogi

    ,
  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 03:06 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 03:10 PM IST

Guna Gang Rape Case: पहले युवती का अपहरण कर जंगल में ले गए दरिंदे, फिर करने लगे गैंगरेप! प्राइवेट पार्ट में डालें लकड़ी, इस हाल में मिली युवती /image: Social Media

गुना। Guna Gang Rape Case: MP में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद है कि उन्हें अब पुलिस प्रशासन का भी डर नहीं रहा। आए दिन कई जिले से रेप, मर्डर, लूट, चोरी और मारपीट की घटनाएं सामने आते रहते है। वहीं, गुना में नेशनल हाईवे पर एक युवती के साथ गैंगरेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। 6 बदमाशों ने पीड़िता को जबरन जंगल में घसीटकर ले गए और उसके मना करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का आरोप

Guna Gang Rape Case मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला धरनावदा थाना क्षेत्र का है, जहां नेशनल हाईवे पर विजयपुर के पास एक युवती के साथ गैंगरेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। मौक़े पर पहुंचे बदमाश अचानक पीड़िता को जबरन जंगल में घसीटकर ले गए और उसके मना करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपियों पर पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का भी गंभीर आरोप है। वारदात के दौरान आरोपियों ने युवती का मोबाइल और बाइक भी लूट ली। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर मौके पर ही उसे घायल अवस्था में छोड़ कर भाग खड़े हुए।

दरिंदों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद जब डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची तब तक सभी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। क्षेत्र में इस घटना से भारी सनसनी फैल गई है।

महिलाएं सुरक्षित नहीं

Guna Gang Rape Case सवाल ये है कि क्या हाईवे पर रात के वक्त अब महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं? जिस तरह से बदमाशों ने युवती को घेरकर जंगल में घसीटा, उससे सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस की गश्त व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोपियों की हैवानियत की हद तब पार हो गई जब उन्होंने युवती के साथ मारपीट करते हुए प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का प्रयास किया। यह घटना इलाके में दिल दहला देने वाली है।

इलाके में आक्रोश का माहौल है

इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता को कब तक इंसाफ मिलता है और पुलिस इन 6 दरिंदों को कब तक सलाखों के पीछे भेज पाती है, अब इस पर पूरे शहर की निगाहें हैं।

 

ये भी पढ़ें