Guna Kidnapping Case: आधी रात युवकों का किडनैप, फिर बड़ी डिमांड… पुलिस के जाल में ऐसे फंसे अपहरण गिरोह, एक और आरोपी धराया

Ads

Guna Kidnapping Case: आधी रात युवकों का किडनैप, फिर बड़ी डिमांड… पुलिस के जाल में ऐसे फंसे अपहरण गिरोह, एक और आरोपी धराया

  • Reported By: Neeraj Yogi

    ,
  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 11:07 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 11:11 PM IST

Guna Kidnapping Case/Image Credit:IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • गुना के केंट थाना क्षेत्र में फिरौती के लिए दो युवकों के अपहरण का मामला
  • पुलिस ने सिंगवासा से एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • 3 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी

 

Guna Kidnapping Case: गुना जिले के केंट थाना क्षेत्र में फिरौती के लिए दो युवकों के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को सिंगवासा से दबोच लिया है, जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Guna Kidnapping Case गौरतलब है कि 16 मई 2026 की रात बदमाशों ने अशोकनगर निवासी दो युवकों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने युवकों को छोड़ने के बदले तीन लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। वारदात की भनक लगते ही एक्टिव हुई केंट थाना पुलिस ने 16-17 मई की दरमियानी रात ही ताबड़तोड़ घेराबंदी कर दोनों युवकों को सकुशल मुक्त करा लिया था। मौके से पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही सलाखों के पीछे भेज दिया था। इस पूरे मामले में धारा 140(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें

 

यह मामला कहाँ का है?

यह मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले के केंट थाना क्षेत्र का है।

कितने लोगों का अपहरण हुआ था?

इस मामले में अशोकनगर निवासी दो युवकों का अपहरण किया गया था।

आरोपियों ने कितनी फिरौती मांगी थी?

आरोपियों ने दोनों युवकों को छोड़ने के बदले 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

क्या किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है?

हाँ, पुलिस ने सिंगवासा से एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले दो महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या पीड़ित सुरक्षित हैं?

हाँ, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को सकुशल मुक्त करा लिया था।