Jyotiraditya Scindia Latets News: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम.. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया 4.5 मेगावाट सोलर प्लांट का लोकार्पण, जानें कितने यूनिट बिजली का होगा उत्पादन

Jyotiraditya scindia inaugurates solar power plant: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में सौर ऊर्जा परियोजना, चेक डैम और वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।

Jyotiraditya Scindia Latets News: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम.. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया 4.5 मेगावाट सोलर प्लांट का लोकार्पण, जानें कितने यूनिट बिजली का होगा उत्पादन

Jyotiraditya scindia inaugurates solar power plant || ANI News File

Modified Date: June 27, 2026 / 10:54 pm IST
Published Date: June 27, 2026 10:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गुना में 4.5 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन।
  • चिनेरा गांव में नए चेक डैम का लोकार्पण।
  • 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में 700 पौधे लगाए।

गुना: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को मध्य प्रदेश के गुना जिले में 20 करोड़ रुपये की लागत से बने 4.5 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र और 17.98 लाख रुपये की लागत से निर्मित एक चेक डैम का उद्घाटन किया। (Jyotiraditya scindia inaugurates solar power plant) सिंधिया ने बताया कि खुटियावद में स्थापित यह सोलर प्लांट हर साल करीब 75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा। इससे देश के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

चेक डैम से बढ़ेगी जल संरक्षण और सिंचाई क्षमता

उन्होंने कहा कि चिनेरा गांव में बनाया गया चेक डैम क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देगा और किसानों की सिंचाई क्षमता में सुधार करेगा। यह परियोजना लंबे समय तक जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सिंधिया ने कहा कि यह करीब 42 करोड़ रुपये की परियोजना है, जिसमें जल संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कार्य भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “प्रकृति है तो मानव है, जल है तो जीवन है”, इसी सोच के साथ इस योजना को लागू किया गया है।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए 700 पौधे

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गुना जिले के कांजा गांव में कूनो नदी के उद्गम स्थल पर 700 पौधे लगाए। (Jyotiraditya scindia inaugurates solar power plant) उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जनभागीदारी से विकसित भारत की अपील

सिंधिया ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जन आंदोलन बन चुका है, जो मातृत्व, प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण को जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक अभियान बनाने और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे

सनातन और राम विरोधी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते विपक्षी दल: उपमुख्यमंत्री मौर्य

असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार प्रशिक्षु अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया

शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र सरकार की पहचान बना प्रश्न पत्र लीक: विपक्ष

केरल में मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown