ग्वालियर। Students Dispute Video Viral : एमपी के ग्वालियर में छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटू पार्क इलाके की बताई जा रही है। पिंटू पार्क इलाके में बीच सड़क पर छात्र के साथ मारपीट हुई। इस मारपीट के दौरान ही छात्र के सहयोगी आ गए फिर उन्होंने मारपीट करने वालों की पिटाई की। इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट होती रही।
इस घटना में एक छात्र के सिर फूटने से खून बह निकला। मारपीट के बाद दोनों छात्र गुट निकल गए। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंच गया। गोले का मंदिर पुलिस ने इस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है यदि कोई शिकायतकर्ता शिकायत करने आता है तो उसके शिकायत पर मामले की जांच कर कार्यवाई की जाएगी।
ग्वालियर के पिंटू पार्क इलाके में छात्र गुटों के बीच सड़क पर मारपीट हुई। यह घटना उस समय हुई जब एक छात्र के साथ मारपीट की गई और उसके सहयोगी मदद के लिए पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
मारपीट के दौरान किसी को चोट लगी?
हां, इस मारपीट में एक छात्र के सिर पर चोट लगी और खून बह निकला। इसके बाद दोनों छात्र गुट घटना स्थल से चले गए।
इस घटना का वीडियो कहां वायरल हुआ?
इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और यह पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।
क्या पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है?
हां, गोले का मंदिर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।