Gwalior Crime News : महज एक मामूली बहस, फिर पिता-पुत्र ने मिलकर युवक के साथ कर दिया ऐसा खौफनाक कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Ads

ग्वालियर में बर्थडे पार्टी के विवाद के बाद पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने एक युवक की पिटाई कर फायरिंग की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 07:01 AM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 07:05 AM IST

Gwalior Crime News / Image Source : IBC24 / File

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर के सरसपुरा गांव में बर्थडे पार्टी के विवाद के बाद युवक की हत्या।
  • पिता-बेटे समेत तीन आरोपियों ने पहले लाठी-डंडों से पीटा, फिर की फायरिंग।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की, गांव में पसरा मातम।

ग्वालियर : Gwalior Crime News मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक बर्थडे पार्टी में हुए विवाद के बाद बेइज्जती का बदला लेने के लिए पिता-बेटे सहित 3 लोगों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले लाठी-डंडों से पीटकर युवक को अधमरा किया और फिर फायरिंग की। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर शव बरामद कर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बेज्जती का बदला लेने के लिए की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिजौली थाने के सरसपुरा गांव का है। यहाँ एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक का आरोपियों से विवाद हुआ था। Madhya Pradesh crime news, इसी विवाद में हुई अपनी बेइज्जती का बदला लेने के इरादे से आरोपी पिता-बेटे सहित 3 लोगों ने युवक पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले युवक को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा किया और फिर बाद में फायरिंग भी की। इस पूरी घटना के बाद युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। youth murdered in Gwalior, फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दुख का माहौल है।

यह भी पढ़ें

ग्वालियर में युवक की हत्या क्यों की गई?

जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद और कथित बेइज्जती का बदला लेने के लिए आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी।

हत्या की घटना कहाँ हुई?

यह घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र के सरसपुरा गांव में हुई।

पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश जारी है।