Gwalior Nanand Ko Bataya Pati Ki Doosri Patni News : ‘ये देखिए मेरी सौतन’, ननद को बताया पति की दूसरी बीवी, फोटो देख कोर्ट ने तुरंत दे दिया तलाक, अब खुला ये चौंकाने वाला राज़

ग्वालियर में एक महिला ने कोर्ट में अपनी ननद को ही पति की दूसरी पत्नी बताकर डाइवोर्स हासिल कर लिया। अब पति ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

Gwalior Nanand Ko Bataya Pati Ki Doosri Patni News : ‘ये देखिए मेरी सौतन’, ननद को बताया पति की दूसरी बीवी, फोटो देख कोर्ट ने तुरंत दे दिया तलाक, अब खुला ये चौंकाने वाला राज़

Gwalior Nanand Ko Bataya Pati Ki Doosri Patni News / Image Source : AI GENERATED


Reported By: Nasir Gouri,
Modified Date: April 28, 2026 / 09:38 am IST
Published Date: April 28, 2026 9:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में डाइवोर्स का चौंकाने वाला मामला सामने आया
  • पत्नी ने ननद को बताया पति की दूसरी पत्नी
  • कोर्ट ने फोटो के आधार पर दिया एकतरफा फैसला

ग्वालियर : Gwalior Nanand Ko Bataya Pati Ki Doosri Patni News मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पारिवारिक संबंधों में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कुटुंब न्यायालय में पति से डाइवर्स के लिए अपनी ननद को ही पति की दूसरी पत्नी बता दिया। स्थिति कुछ ऐसी बनी कि कोर्ट ने एक फोटो को आधार मानते हुए पति को अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया और महिला को डाइवोर्स तक मिल गई। अब इस पूरे निर्णय को पति ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

2015 से दोनों रहते थे अलग

मिली जानकारी के अनुसार, 46 वर्षीय महिला की शादी वर्ष 1998 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उसका पति मार्केटिंग कंपनी में अधिकारी है और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था। इसी की वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ते गए और वर्ष 2015 से दोनों अलग रह रहे थे। महिला किसी भी कीमत पर पति से तलाक चाहती थी, जबकि पति इसके लिए तैयार नहीं था।

Gwalior Fraud Divorce Case सगी ननद को बताया पति की दूसरी पत्नी

महिला ने डाइवर्स के लिए वर्ष 2021 में कुटुंब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद पत्नी ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। साक्ष्य के तौर पर उसने एक फैमिली फोटो प्रस्तुत किया। इसमें पति अपनी बहन और अन्य रिश्तेदारों के साथ खड़ा था। महिला ने अपनी ननद को पति की दूसरी पत्नी बता दिया था। कोर्ट में पति का कहना था कि मुकदमा वर्ष 2021 में दर्ज हुआ। इस दौरान कोरोना महामारी भी थी, सुनवाई के दौरान उसकी मां का निधन हो गया था और वह पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त था। इसका फायदा उठाकर पत्नी ने कोर्ट से एकतरफा निर्णय करवा लिया।

MP Crime News पति ने हाई कोर्ट में फैसले को दी चुनौती

इसी माह जब उसे इस डाइवर्स की जानकारी मिली, जब उसने कोर्ट का रिकॉर्ड देखा तो पता चला कि जिस महिला को दूसरी पत्नी बताया गया था, वह उसकी सगी बहन थी। अब पति ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा के अनुसार यह मामला कोर्ट को गुमराह कर झूठे साक्ष्य प्रस्तुत करने का है, जिस पर जल्द सुनवाई होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.