Reported By: Mahendra Singh Kushwaha
,Gwalior Girl Commits Suicide/Image Source: IBC24
ग्वालियर: Gwalior Girl Commits Suicide: ग्वालियर में मां के प्रेमी द्वारा लगातार प्रताड़ना और मारपीट से परेशान होकर 15 साल की एक नाबालिग ने फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित एक मल्टी में 21 सितंबर 2025 को हुई थी। पुलिस ने मृतका के मरणासन्न बयान और जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
Gwalior Girl Commits Suicide: बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मानपुर मल्टी में रहने वाली 15 वर्षीय सोनम जाटव की 21 सितंबर 2025 को अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसने फिनायल पी लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार अस्पताल पहुंचे और नाबालिग के बयान दर्ज किए। सोनम ने अपने बयान में बताया कि हसनपुरा बिजौली निवासी अनिल जाटव द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और मारपीट से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। बयान देने के बाद उपचार के दौरान सोनम की मौत हो गई।
Gwalior Girl Commits Suicide: मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और आरोपी अनिल जाटव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस जब आरोपी की तलाश में बिजौली पहुंची तो वह फरार मिला। बाद में सूचना मिली कि आरोपी टीपी नगर क्षेत्र में है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतका की मां का विवाह छिंदवाड़ा निवासी एक युवक से हुआ था। दो बच्चे होने के बाद उसने पति को छोड़ दिया और अनिल जाटव के साथ रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।