Gwalior Newlywed Suicide Attempt : शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन के कमरे से आने लगी ऐसी आवाजें, ससुरालवालों ने जब गेट खोला तो उड़ गए होश

ग्वालियर में शादी के दो दिन बाद ही एक नवविवाहिता ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Gwalior Newlywed Suicide Attempt :  शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन के कमरे से आने लगी ऐसी आवाजें, ससुरालवालों ने जब गेट खोला तो उड़ गए होश

Gwalior Newlywed Suicide Attempt / Image Soure : X

Modified Date: April 30, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: April 30, 2026 4:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में नवविवाहिता की आत्महत्या की कोशिश
  • शादी के महज 2 दिन बाद उठाया कदम
  • फंदा और कुर्सी टूटने से बची जान

ग्वालियर : Gwalior Newlywed Suicide Attempt  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के महाराजपुरा इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने शादी के महज दो दिन बाद ही फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। गनीमत रही कि फंदा और कुर्सी टूट गई, जिससे परिजनों को जानकारी मिल गई। परिजन तुरंत विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शादी के दो दिन बाद खुदकुशी का प्रयास

दरअसल भिंड जिले के गोरमी की रहने वाली 22 साल की सपना गुर्जर की शादी 25 अप्रैल 2026 को ग्वालियर के लक्ष्मणगढ़ निवासी सौरभ गुर्जर के साथ हुई थी। Madhya Pradesh Crime News शादी के दो दिन बाद ही ससुराल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद नवविवाहिता सपना ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। इसी दौरान फंदा और पैरों के नीचे रखी कुर्सी टूट गई। आवाज सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे तो सपना बेसुध हालत में मिली।परिजनों ने तुरंत सपना को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया।

ससुराल पक्ष से शुरू हुई पूछताछ

डॉक्टरों के अनुसार सपना की हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है। गले पर निशान हैं और उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक सपना अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। होश आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे, तभी खुदकुशी की कोशिश के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। मायके पक्ष को भी सूचना दे दी गई है।

Husband Wife Dispute आगे की जांच में जुटी पुलिस

सपना के परिजन भिंड से ग्वालियर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शादी के दो दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ कि नवविवाहिता को यह कदम उठाना पड़ा।फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नवविवाहिता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर प्रताड़ना का मामला सामने आता है तो संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.