Gwalior News: मां के सामने बछड़े को कुचलती निकली कार, CCTV में कैद हुई हैवानियत, मासूम बछड़ा सड़क पर तड़पता रहा…

Ads

Gwalior News: मां के सामने बछड़े को कुचलती निकली कार, CCTV में कैद हुई हैवानियत, मासूम बछड़ा सड़क पर तड़पता रहा…

Gwalior News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में दर्दनाक घटना,
  • कार ने गाय के बछड़े को रौंदा,
  • पूरा हादसा CCTV में कैद,

ग्वालियर: Gwalior News:  ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सड़क पर बैठे एक गाय के बछड़े को उसी के मां के सामने एक कार चालक ने रौंद दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है, जिसमें कार चालक की इस करतूत को कैद किया गया है। क्षेत्र के लोग आक्रोशित होकर पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और चालक की पहचान कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More : इंस्टाग्राम क्वीन निकली लुटेरी दुल्हन! मां-बेटियों का गैंग शादी का सपना दिखाकर लूटता था करोड़ों, ऐसे चलता था खूबसूरत चेहरों का ठगी गैंग

Gwalior News:  दरअसल थाटीपुर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में एक कार चालक अपनी ब्लैक वर्ना कार लेकर जा रहा था। उसी रास्ते पर एक गाय अपने बछड़े के साथ सड़क पर बैठी थी। गाय वहां से उठ गई, लेकिन उसका बछड़ा उठ नहीं पाया। कार चालक ने इस स्थिति को देखना तो दूर बिना रुके आगे बढ़ते हुए बछड़े को अपनी कार से रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Read More : पत्नी के साथ गन्दा काम कर रहा था दोस्त… पति ने रच दी खौफनाक साजिश, जब जमीन खोदी गई तो सच आया समाने

Gwalior News:  यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने फुटेज की मदद से कार चालक की पहचान कर ली है। पुलिस ने स्थानीय निवासी अजय द्विवेदी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है।

ग्वालियर में गाय के बछड़े की मौत की घटना कब हुई?

यह घटना हाल ही में ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में हुई है।

इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान कर मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

क्या इस घटना का कोई वीडियो या फोटो उपलब्ध है?

हाँ, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है जिसमें पूरी घटना कैद है।

क्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया है?

इस समय पुलिस आरोपी की खोज में लगी हुई है, गिरफ्तारी की सूचना अभी तक नहीं मिली है।

"ग्वालियर गाय बछड़ा घटना" के बारे में शिकायत कहाँ दर्ज कराई गई?

स्थानीय निवासी अजय द्विवेदी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।