Gwalior PhD Student Suicide : होटल के कमरे में घिनौना खेल! नशीली कोल्ड ड्रिंक, अश्लील वीडियो और FIR के कुछ घंटों बाद छात्रा ने उठा लिया डरावना कदम, सुसाइड नोट में खुले कई राज

Ads

ग्वालियर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से परेशान एक पीएचडी छात्रा ने एफआईआर दर्ज कराने के कुछ घंटों बाद आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने आरोपी योगेश रावत और उसकी दो बहनों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।

Gwalior PhD Student Suicide / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • पीएचडी छात्रा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया।
  • एफआईआर दर्ज कराने के बाद छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली।
  • सुसाइड नोट में आरोपी योगेश रावत और उसकी दो बहनों के नाम दर्ज हैं।

ग्वालियर: Gwalior PhD Student Suicide मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी योगेश रावत ने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में युवती से शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। 15 मार्च को दोबारा होटल बुलाकर ज्यादती की और शादी से मुकर गया। परेशान होकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत की और शाम को पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद गांव लौटकर पीड़िता ने अपनी जान दे दी और युवती का सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

आरोपी की बहन की सहेली थी पीड़िता

दरअसल पीड़िता दतिया जिले की रहने वाली थी और पीएचडी कर रही थी। पीड़िता आरोपी की बहन की सहेली थी। बहन के माध्यम से दोनों संपर्क में आए। Blackmailing And Rape Case इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। आरोप है कि योगेश ने पीड़िता को ग्वालियर के फूलबाग स्थित राम्या होटल में बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान चुपके से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

आरोपी की दोनों बहनों ने भी किया हंगामा

पहली घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसी धमकी के दम पर 15 मार्च 2026 को आरोपी ने उसे दोबारा शादी का भरोसा देकर उसी राम्या होटल में बुलाया। वहां फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी की दो बहनों ने पीड़िता के घर पहुंचकर हंगामा किया और झूठे आरोप लगाकर उसे बदनाम किया।

Gwalior Crime News मैं मरने जा रही हूं

लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता मंगलवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। शाम पांच बजे पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज कराने के बाद पीड़िता दतिया स्थित अपने गांव लौट गई। जहां उसने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें लिखा था, “मैं मरने जा रही हूं, कारण है मेरा दोस्त योगेश और उसकी दो बहनें।”

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

योगेश ने मुझे ब्लैकमेल किया कि वह मर जाएगा या मार देगा तथा मेरे फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। ऐसी धमकी दी है। मैं थाने भी गई। वहां भी कार्रवाई चल रही है। उसके बावजूद उसकी बहनें पूनम रावत व प्रियंका रावत मेरे स्थायी पते पर झूठ बोलकर घर पर हंगामा किया। फिर वे मेरी दीदी की ससुराल जाकर वहां भी धमकियां दीं। इसके बाद मेरे हाल के पते ग्वालियर जाकर मुझे जान से मारने की धमकी दी व गली में गाली-गलौज किया और गली में चिल्ला-चिल्लाकर मुझे बदनाम किया गया। इन सब से मुझे तो दिक्कत हो ही रही है, मेरे घर वाले भी इनसे बहुत परेशान हैं। इसकी पूरी जानकारी योगेश रावत पुत्र दामोदर रावत निवासी पचौखरा थाना गोराघाट को एवं इसमें शामिल पूनम रावत और प्रियंका रावत को है। मेरा पुलिस से निवेदन है कि इनको सजा दी जाए और आगे कभी ये किसी की जिंदगी ऐसे नर्क न बनाएं कि इंसान को इतना मजबूर होना पड़े।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

इस सुसाइड लेटर को लिखने के बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में पीड़िता ने आरोपी पर परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी योगेश रावत के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :