AI Save Policeman In Gwalior : सोने के लिए बिस्तर पर लेटे थे हवलदार, छिपा बैठा था जहरीला करैत! 2 बार डसा तो AI ने ऐसे बचाई जान
ग्वालियर के बिजौली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को सरकारी क्वार्टर में सोते समय बिस्तर में छिपे कॉमन करैत सांप ने दो बार डस लिया। थाना प्रभारी ने …

AI Save Policeman In Gwalior :
- प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को कॉमन करैत सांप ने दो बार डसा।
- थाना प्रभारी ने सांप की फोटो लेकर AI से प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी ली।
- समय पर अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
ग्वालियर : AI Save Policeman Life In Gwalior : मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले के बिजौली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को देर रात बिस्तर में छिपे बैठे कॉमन करैत सांप ने काट लिया। जहरीले सांप के दो बार डसने से हवलदार की हालत बिगड़ गई। पुलिस द्वारा समय पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से ली गई प्राथमिक उपचार की सलाह और पुलिस स्टाफ की सूझबूझ से उन्हें अस्पताल पहुंचा कर बचाया गया। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला ?
दअरसल घटना कल गुरुवार रात बिजौली थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर की है। प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार अपने बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान बिस्तर में दुबके कॉमन करैत सांप ने उनके हाथ में दो जगह डस लिया। काटने का अहसास होते ही पूरन सिंह ने मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर थाना प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव समेत थाने पर मौजूद स्टाफ तुरंत क्वार्टर पर पहुंचे। मौके पर सांप को देखकर थाना प्रभारी ने सबसे पहले सांप की फोटो खींची और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से प्राथमिक उपचार का तरीका पूछा।
AI से ली सांप की जानकारी
AI द्वारा बताई गई प्राथमिक सावधानियों को अपनाते हुए स्टाफ ने बिना देर किए हवलदार को जयारोग्य अस्पताल JAH पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों को सांप की फोटो दिखाई गई। फोटो के आधार पर डॉक्टरों ने तुरंत कॉमन करैत के काटने के अनुसार इलाज शुरू किया। सूचना मिलते ही SSP धर्मवीर सिंह यादव भी अस्पताल पहुंचे और हवलदार के इलाज की जानकारी ली।
खतरे से बहार है प्रधान आरक्षक
प्राथमिक उपचार के बाद पूरन सिंह को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर सरकारी आवासों और अंधेरी जगहों में घुस जाते हैं। बिस्तर और सामान को झाड़कर ही इस्तेमाल करना चाइए। फिलहाल पूरन सिंह खतरे से बाहर हैं। पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई और AI की मदद से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
https://youtu.be/7CbznMa4axU?si=FjcjSctz0Dq0TECz
इन्हें भी पढ़ें:-
- Swarna Sharada Scholarship 2026: “नक्सल मुक्ति के बाद आजादी की सांस ले रहा बस्तर.. यहां से मेरा खास लगाव”.. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह में सुनें IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल का सम्बोधन
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, बताया क्यों निकाली थी तिरंगा यात्रा, यहां देखे लाइव कार्यक्रम
- Retirement Age Hike 2026 Announcement: इतने साल के लिए टल गया रिटायरमेंट.. अब इस तारीख तक नहीं होगी सेवानिवृत्ति, CM ने किया बड़ा ऐलान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रधान आरक्षक पूरन सिकरवार को कॉमन करैत सांप ने डसा।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Gwalior Policeman Bitten Twice by Common Krait Hidden in Bed, AI Helps in Emergency Response
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm