Gwalior Rape Case: नौकरी का झांसा देकर किराएदार ने विवाहित महिला को बनाया हवस का शिकार, उससे भी मन नहीं भरा तो दी ये धमकी, फिर जो हुआ…

Gwalior Rape Case: ग्वालियर: ग्वालियर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक विवाहित महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Gwalior Rape Case: नौकरी का झांसा देकर किराएदार ने विवाहित महिला को बनाया हवस का शिकार, उससे भी मन नहीं भरा तो दी ये धमकी, फिर जो हुआ…

gwalior rape/ image source: ibc24

Modified Date: May 22, 2026 / 02:12 pm IST
Published Date: May 22, 2026 1:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म
  • शादीशुदा महिला से ब्लैकमेलिंग मामला
  • आरोपी अभिषेक कुशवाह गिरफ्तार

Gwalior Rape Case: ग्वालियर: ग्वालियर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक विवाहित महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले शारीरिक शोषण किया फिर बदनाम करने की धमकी देकर महिला से रुपए भी ऐंठे। पीड़िता की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

दअरसल मुरार थाना क्षेत्र के घोसीपुरा क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह घरों में चौका-बर्तन का काम करती है और पिछले 10 साल से अपने पति से विवाद के चलते अलग रह रही है। दो साल पहले वह जिस मकान में किराए से रहने गई थी। उसी मकान में आरोपी अभिषेक कुशवाह भी किराएदार था। यहीं दोनों की पहचान हुई और बातचीत शुरू हुई।

पीड़िता ने क्या बताया ?

पीड़िता के मुताबिक 2 जनवरी 2026 को जब उसके बच्चे स्कूल गए थे तब अभिषेक उसके कमरे में आया। उसने बातों में लेकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और कमरे में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसे पैसे नहीं दिए तो वह महिला को बदनाम कर देगा और उसे व उसके बच्चों को जान से मार देगा।

महिला ने पैसे ट्रांसफर किए

डर के कारण महिला ने अभिषेक को कुछ नगद और कुछ ऑनलाइन रुपए दे दिए। लेकिन आरोपी की मांग लगातार बढ़ती गई। बार-बार पैसों की डिमांड और धमकियों से परेशान होकर महिला ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। महिला की शिकायत पर आरोपी अभिषेक कुशवाह के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर पुलिस आरोपी का मोबाइल और बैंक डिटेल खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि उसने महिला से कुल कितनी रकम वसूली है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने पहले किसी और महिला को भी इसी तरह निशाना बनाया है या नहीं।

पुलिस का भी बयान आया सामने

CSP मुरार अतुल सोनी ने बताया कि, घोसीपुरा निवासी महिला ने शिकायत की थी कि अभिषेक कुशवाहा ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया और फिर ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठे। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।