Gwalior Adarsh Yadav Missing: कोचिंग जाने निकला स्टूडेंट 26 दिनों से लापता.. आखिरी मैसेज था, ‘मुझसे मिल लो, मैं मरने जा रहा हूँ’.. जारी है तलाश

Ads

पुलिस ने सिंध नदी में भी तीन दिनों का तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने हाईवे के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले है, जिसमें आदर्श दतिया रोड की तरफ जाता दिखाई दे रहा है।

  •  
  • Publish Date - September 18, 2025 / 07:36 AM IST,
    Updated On - September 18, 2025 / 07:40 AM IST

Gwalior Adarsh Yadav Missing || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • आदर्श यादव 26 दिन से लापता
  • आखिरी मैसेज: मैं मरने जा रहा हूँ
  • पुलिस ने नदी, हाईवे पर तलाशी की

Gwalior Adarsh Yadav Missing: ग्वालियर: कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकला एक स्टूडेंट करीब 26 दिनों बाद भी अपने घर नहीं पहुंचा है। परिजन, पुलिस और क़रीबी रिश्तेदार लगातार उसकी तलाश कर रहे है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। लापता स्टूडेंट का नाम आदर्श यादव है। मामला जिले के डबरा थाना क्षेत्र का है।

किया था आखिरी मैसेज

खोजबीन में जुटी पुलिस ने आदर्श के दोस्तों से भी संपर्क किया है। आदर्श के एक दोस्त ने बताया कि, उसे उसका आखिरी मैसेज आया था। आदर्श ने लिखा था, ‘मुझसे मिल लो, मैं मरने जा रहा हूँ।’ दोस्त के इस खुलासे के बाद परिजनों की चिंता और भी बढ़ गई है। उन्हें भी आदर्श के साथ किसी तरह के अनहोनी का संदेह हो रहा है। आदर्श के खोजबीन का दायरा बढ़ा दिया गया है।

सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले

Gwalior Adarsh Yadav Missing: पुलिस ने बताया है कि, पिछले महीने की 21 तारीख को वह घर से निकला था, लेकिन वह फिर वापस नहीं लौटा। आदर्श कहाँ और किस हालत में इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। पुलिस ने सिंध नदी में भी तीन दिनों का तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने हाईवे के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले है, जिसमें आदर्श दतिया रोड की तरफ जाता दिखाई दे रहा है।

READ MORE: Uttarpradesh News: दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर ढेर, पुलिस एनकाउंटर में दोनों बदमाश मिट्टी में मिले…

READ ALSO: Raipur Crime News: रायपुर में लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ मारपीट! मामूली बहस बना खूनी संघर्ष, झगड़े का वीडियो वायरल, 10 पर FIR

Q1: आदर्श यादव कब से लापता है?

A1: आदर्श यादव 21 अगस्त से लापता है, अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

Q2: क्या आदर्श का कोई आखिरी मैसेज मिला है?

A2: हाँ, उसने दोस्त को मैसेज किया था, "मैं मरने जा रहा हूँ"।

Q3: पुलिस ने क्या-क्या प्रयास किए हैं?

A3: सिंध नदी और हाईवे पर तलाशी, CCTV फुटेज चेक, दोस्तों से पूछताछ की गई।