Umar Ahmed Ilyasi: ‘नहीं पढ़ाई जाएगी आतंकवादी के जनाजे की नमाज’, AIIO के चीफ ने जारी किया फतवा
Umar Ahmed Ilyasi: ‘नहीं पढ़ाई जाएगी आतंकवादी के जनाजे की नमाज’, AIIO के चीफ ने जारी किया फतवा

Umar Ahmed Ilyasi/ Image Credit: ANI
- ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम उमर अहमद इलियासी ने IBC24 से की बात।
- आतंकवाद के ख़िलाफ़ देश में पहला फतवा जारी किया।
- कहा देश मे मरने वाले आतंकवादी के जनाजे की नमाज़ नही पढ़ाई जाएगी।
ग्वालियर। Umar Ahmed Ilyasi: मुस्लिम धर्म के इमाम ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम उमर अहमद इलियासी ने IBC24 से बात करते हुए कहा है कि, विश्व का पहला फतवा हमने आतंकवाद के ख़िलाफ जारी किया है जिसमें "देश में मरने वाले आतंकवादी के जनाजे की नमाज नहीं पढ़ाई जाएगी। आतंकियों को भारत की जमीन पर नहीं दफनाएंगे"। इसके साथ ही दूसरा फतवा आतंकियों के संगठन के नाम पर है, जिन्होनें अपने आंतकी संगठन के नाम को इस्लामिक नाम पर रखा है। जिसमें वो लश्करे-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों ने मोहम्मद के नाम सहित इस्लाम के नाम पर संगठन बनाए हुए हैं। अब हमने उन्हें फतवा जारी करके ऐलान किया गया है कि, वह मोहम्मद और इस्लाम से अपने संगठनों के नाम हटा दें। वो आतंकवादी संगठन है तो वह आतंकवादी नाम रखें।
कहा पीओके भारत का अभिन्न अंग है
इस्लाम बचाने, इस्लाम सलामती शांति का मजहब है। इस्लाम के नाम को और मोहम्मद साहब के नाम को हम इस्तेमाल नहीं होने देंगे। इसके साथ ही उन्होनें कहा है। पाकिस्तान नाम तो पाक है, लेकिन उसके हरकतें नापाक है। अब वक्त आ गया है, जो भी देश उसका समर्थन करें, उसका बहिष्कार किया जाएं। POK को अब भारत में आना होगा, पीओके भारत का अभिन्न अंग है। POK में जो कश्मीर के लोग हैं, वह भी चाहते हैं, भारत के साथ जुड़ जाए।
पीएम मोदी एक समुदाय के नहीं पूरे भारत के प्रधानमंत्री हैं
Umar Ahmed Ilyasi: इसके साथ ही उन्होंने वक्फ बिल पर कहा कि, मामला कोर्ट में चल रहा है। वक्फ अल्लाह की जायदाद होती है, दान की हुई संपत्ति है। लेकिन वक्फ में गड़बड़ी हो रही है, उसको सुधारने के लिए वक्फ कानून लाया गया है। वक्फ की संपत्ति में बहुत सारे नाजायज काम हो रहे हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक समुदाय के नहीं है पूरे भारत के प्रधानमंत्री हैं। मुझे लगता 2014 से जब से वो पीएम बने हैं तब से भारत तरक्की, विकास की तरफ बढ़ा है। आज का भारत नवीन भारत, उत्तम भारत है, आज का भारत श्रेष्ठ भारत है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आतंकवादी इस्लाम के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, और उनके मरने पर कोई धार्मिक सम्मान (जनाजे की नमाज) नहीं किया जाएगा, न ही उन्हें भारत की जमीन में दफनाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Web Title: 'Terrorist's funeral prayers will not be offered', AIIO chief issues fatwa
ग्वालियर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am