Reported By: Mahendra Singh Kushwaha
,Gwalior News
ग्वालियर। Gwalior News: ग्वालियर के निजी अस्पताल में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। बताया गया कि महिला मुरैना जिले के रामपुर गांव की रहने वाली थी जिसे 2 जनवरी को पेट में गांठ के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए। वहीं पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और परिजनों को उचित कार्यवाई करने का भरोसा दिलाया है। दरअसल, मुरैना जिले के न्यू आमपुरा की रहने वाली 31 साल की नीरू शाक्य 2 जनवरी 2024 को ग्वालियर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल चिरायु हॉस्पिटल में पेट में गांठ की शिकायत लेकर भर्ती थी। जहां डॉक्टरों ने परिजनों को बताया था कि महिला का ऑपरेशन करना पड़ेगा। जिसकी परिजनों ने सहमति दे दी।
समझाने का किया प्रयास
वहीं सहमति के बाद डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद आज सुबह महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा मचा दिया और अस्पताल के बाहर महिला के शव को रखकर वहीं धरने पर बैठ गए। जहां परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। हंगामे की खबर लगते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। जहां हंगामा कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन वहां कार्रवाई करने की बात पर पड़े रहे।
Gwalior News: कई घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिजन पुलिस की बात को मान गए और पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद जिसकी भी लापरवाही सामने आयेगी। उन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।