harda news/ image source: ibc24
Harda Cow Killing Case: हरदा: हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र मे ग्राम छिदगांव मेल मे गंजालेश्वर आश्रम की पांच गौवंश को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेलवे ट्रैक पर बांध दिया जिसमे सभी की मौत हो गई। जिससे नाराज बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओ ने गंजाल नदी के पास विरोध प्रदर्शन किया, वही आज सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एस ड़ी एम ऑफिस मे ज्ञापन सोपकर विरोध जताया।
हरदा जिले की टिमरनी थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जहाँ शनिवार – रविवार रात गंजालेश्वर आश्रम से 5 गायों और बछड़ों को चुराकर अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हें छिदगांव मेल के पास रेलवे ट्रैक पर बांध दिया गया। देर रात ट्रेन की चपेट में आने से सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह जब ट्रैक के पास पशुओं के शव मिले, तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आश्रम से जुड़े लोग और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।
इसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे किनारे प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, बदमाश देर रात आश्रम से मवेशियों को चुराकर ले गए और रस्सियों से रेलवे ट्रैक पर बांध दिया। इस दर्दनाक घटना में 2 दुधारू गाय, एक गर्भवती गाय और 3 बछड़ों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया वही प्रशासनिक अमला ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाइश दी और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करवाया।
आज सोमवार को सैंकड़ो गौरक्ष और बजरंग दल के कार्यकर्त्ता हरदा एस ड़ी एम ऑफिस पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। इस मामले में एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा का कहना है टिमरनी थाना क्षेत्र में कुछ गौवंश की हत्या हुई है जिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया वहीं कुछ साक्ष्य मिले है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।