MP Lady Teacher Viral Video: ‘मन लगाकर पढ़ाई करना कि रिश्वत देकर प्राचार्य ना बनना पड़े’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैडम ने भरे मंच से खोल दी शिक्षक की पोल

Ads

MP Lady Teacher Viral Video on 15 August: 'मन लगाकर पढ़ाई करना कि रिश्वत देकर प्राचार्य ना बनना पड़े' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैडम ने भरे मंच से खोल दी शिक्षक की पोल

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 10:30 AM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 10:31 AM IST

MP Lady Teacher Viral Video: 'मन लगाकर पढ़ाई करना कि रिश्वत देकर प्राचार्य ना बनना पड़े' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैडम ने भरे मंच से खोल दी शिक्षक की पोल / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • शिक्षिका ने मंच से प्रधान पाठक पर लगाए गंभीर आरोप
  • पैसे देकर प्रधान पाठक का पद हासिल करने का आरोप
  • वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

हटा: MP Lady Teacher Viral Video on 15 August कल यानि 15 अगस्त 2026 को पूरे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला पर तिरंगा फहराकर देश को संबोधित किया। वहीं, इस मौके पर हटा के पटेरा स्कूल में अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां मैडम ने छात्रों को सबोधित करते हुए भरे मंच से प्रधान पाठक की पोल खोलकर रख दी। पटेरा के सरकारी स्कूल के स्वतंत्रता दिवस पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद ​शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

पैसे देकर पाया पद

MP Lady Teacher Viral Video on 15 August दरअसल यहां एक शिक्षिका ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंच संचालन करते हुए विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा की नसीहत देते हुए अपने ही स्कूल के शिक्षक पर गम्भीर आरोप लगा दिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूल की शिक्षिका अपने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा हमारे अमर शहीदों ने अपनी प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद किया। लेकिन आज के लोग भ्रष्टाचार करते हुए देश की नाश करने में तुले हैं।

 

शिक्षिका की छात्रों को नसीहत

शिक्षिका ने छात्रों से कहा आप लोग इतनी मन लगा के पढ़ाई करें कि कमलेश शर्मा जैसे भ्रष्टाचार करने की जरूरत ना पड़े। यहां आपको बता दें कमलेश शर्मा उसी स्कूल में पदस्थ हैं शिक्षिका ने संबोधन के दौरान उनकी तरफ इशारा करते हुए छात्रों को नसीहत दी। शिक्षिका ने आरोप लगाए की सीनियर को ओवरटेक करके पैसे देकर प्राचार्य पद हासिल किया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। देखना होगा अधिकारियों की क्या प्रतिक्रिया आती है।

ये भी पढ़ें

पटेरा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर क्या हुआ?

पटेरा के सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक शिक्षिका ने मंच से संबोधन करते हुए स्कूल के प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप लगाए।

शिक्षिका ने प्रधान पाठक पर क्या आरोप लगाया?

शिक्षिका ने आरोप लगाया कि प्रधान पाठक ने वरिष्ठता को दरकिनार करते हुए पैसे देकर पद हासिल किया है। हालांकि, यह शिक्षिका का आरोप है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?

समारोह के दौरान शिक्षिका द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधान पाठक का नाम लेकर आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मामले में शिक्षा विभाग ने क्या कार्रवाई की है?

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में मामला चर्चा में है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से आगे की कार्रवाई या जांच को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

क्या प्रधान पाठक पर लगे आरोप सही साबित हुए हैं?

अभी आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।