पन्ना। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी शोर तेज हो रहा है। बड़े नेताओं के दौरे आम हो गए हैं। जीत के दावे में बढ़-चढ़कर किए जा रहे हैं पर इस हो-हल्ले के बीच जनता बड़ी खामोशी के साथ अपना मत तैयार कर रही है। वो तय करने में जुट गई है। कि इस बार किसके सिर पर ताज रखा जाना चाहिए और तेज होते घमासान के बीच ही आईबीसी24 निकला है जनता का मूड समझने। जनादेश की टोह लेने । हर रोज़ हम किसी एक ज़िले के जनमत से आपको रूबरू करा रहे हैं। आज हम मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का ओपिनियन पोल आपके सामने रखने जा रहे हैं ।
पन्ना की सियासी तस्वीर की बात करें तो यहां कुल तीन विधानसभा सीटें है। पवई, गुनौर, पन्ना सीट
पन्ना..कौन..कहां..विधायक?
सीट विधायक पार्टी
पवई मुकेश नायक कांग्रेस
गुनौर महेंद्र सिंह बीजेपी
पन्ना कुसुम महदेले बीजेपी
जिले की मुकम्मल तस्वीर हम सर्वे के 10 सवालों के ज़रिए खींचने जा रहे हैं।
1. क्या मौजूदा सरकार के कामकाज से प्रदेश के किसान खुश हैं?
2. क्या शिक्षाकर्मियों का संविलियन शिवराज सरकार को चुनाव में लाभ देगा?
3. विधानसभा चुनावों में कौन से मुद्दे हावी होंगे?
4. क्या संबल और सरल योजना से आपके जीवन में बदलाव आया है?
5. पीएम मोदी क्या अब भी बीजेपी को जिताने में कामयाब होंगे?
देखिए ओपिनियन पोल
वेब डेस्क, IBC24