PM Modi Lok Sabha Speech: लोकसभा में मिडिल-ईस्ट तनाव पर बोले PM Modi, बताया अबतक कितने भारतीय वापस लाए गए, हेल्पलाइन नंबर का भी किया जिक्र
PM Modi Lok Sabha Speech: ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण जंग ने जहां पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। इस संघर्ष का असर अब दूसरे इलाकों में भी दिखने लगा है।
PM Modi Live Updates/ ani x handle
- लोकसभा में पीएम मोदी का मिडिल ईस्ट पर संबोधन
- टूरिस्टों और काम करने वाले भारतीयों को मदद दे रहे
- अब तक 3.75 लाख से अधिक भारतीय वापस लौट चुके
PM Modi Lok Sabha Speech: ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण जंग ने जहां पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है। इस संघर्ष का असर अब दूसरे इलाकों में भी दिखने लगा है। इसी बीच आज पीएम मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी जंग उभरे संकट पर बात की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस समय वहां हालात चिंताजनक हैं। 3 हफ्ते से ज्यादा समय से यह संकट को हो गया है। लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। पूरी दुनिया इसके जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह कर रही है।
भारत सहित अन्य प्रभावित देशों में 24*7 हेल्पलाइन
पीएम लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि भारत सरकार इस स्थिति में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट और काम करने वाले भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए विभिन्न देशों में भारत की मिशन टीम सक्रिय है। इसके अलावा, भारत सहित अन्य प्रभावित देशों में 24×7 हेल्पलाइन संचालित की गई है, जो नागरिकों को जरूरी जानकारी और आपातकालीन मदद उपलब्ध कराती है।
अब तक 3.75 लाख से अधिक भारतीय वापस लौट चुके
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि अब तक लगभग 3.75 लाख भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से देश लौटाया जा चुका है। इनमें से ईरान से लगभग 1 लाख से अधिक भारतीय अपने परिवारों के पास सुरक्षित पहुंचे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस प्रक्रिया को लगातार मॉनिटर कर रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विश्वभर की अर्थव्यवस्था इस युद्ध से प्रभावित
प्रधानमंत्री ने आर्थिक और रणनीतिक तैयारियों पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि विश्वभर की अर्थव्यवस्था इस युद्ध से प्रभावित हो रही है, लेकिन भारत पर असर कम हो इसके लिए सरकार हर कदम उठा रही है। (PM Modi Live on Middle East Tensions) विभिन्न सेक्टरों के स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम किया जा रहा है और इंटर-मिनिस्ट्रियल ग्रुप ने आयात-निर्यात और आपूर्ति में आने वाली दिक्कतों को हल करने की जिम्मेदारी संभाली है।
पिछले एक दशक में छह यूरिया प्लांट स्थापित
कृषि और ऊर्जा सुरक्षा पर भी सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है। पीएम मोदी ने बताया कि खाद्य और उर्वरक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कोविड के समय ग्लोबल सप्लाई चेन डिस्टर्बेंस के बावजूद यूरिया की कीमत भारत में 300 रुपए से कम रखी गई। पिछले एक दशक में छह यूरिया प्लांट स्थापित किए गए हैं, डीएपी और NPK का उत्पादन बढ़ाया गया है, और किसानों को मेड इन इंडिया नैनो यूरिया का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर पावर प्लांट्स में कोयले के पर्याप्त स्टॉक्स भी रखे गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
इनोविजन लिमिटेड का शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सूचीबद्ध
आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब: अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क की पूरी कहानी
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने शहीद दिवस पर भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया
यह भी पढ़ें:-
मणिपुर के थौबल में यूएनएलएफ (कोइरेंग) के 14 उग्रवादी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रेस्तरां व भोजनालयों को पीएनजी की आपूर्ति 20 प्रतिशत बढ़ाई गई: मंत्री
टीवीके ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

Facebook


