MP Political News. Image Source- IBC24
इंदौर। MP Political News: मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर कांग्रेस के भीतर की कलह सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हाल ही में हुए इंदौर दौरे के बाद पार्टी के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुले तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
MP Political News वीडियो में चिंटू चौकसे ने कहा कि यदि कोई वरिष्ठ नेता इंदौर के मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं या कोई कार्यक्रम करना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि पहले से स्थानीय नेतृत्व को जानकारी दी जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई बड़ा नेता इंदौर आता है और किसी भी मुद्दे पर चर्चा करता है, तो पहले जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष से बात करे। उसके बाद आगे की कार्रवाई करे।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हाल ही में इंदौर के शीतलामाता बाजार का दौरा करने पहुंचे थे, जहां वे स्थानीय लोगों से संवाद करते नजर आए। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे मौजूद नहीं थे, जिससे यह कयास लगाए जाने लगे कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। चिंटू चौकसे का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी के अंदर खेमेबाजी की चर्चा फिर तेज हो गई है।
इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष और जीतू पटवारी के ख़ास चिंटू चोकसे ने किया डिग्गी राजा पर बड़ा हमला।
कहा कोई भोपाल का नेता आ कर यहाँ चले जाए वहाँ चले जाए यह सब नहीं चलेगा। मेरी अनुमति के बिना कार्यक्रम कैसे बन जाते है? pic.twitter.com/r83RQZEz3Z
— MP Insider (@_MP_Insider) September 29, 2025
इन्हें भी पढ़ेंः-