Indore News: मशहूर सिंगर पर हमला, युवकों ने माइक छीनकर जड़े थप्पड़, फिर दिया ये धमकी

Ads

Indore News: मशहूर सिंगर पर हमला, युवकों ने माइक छीनकर जड़े थप्पड़, फिर दिया ये धमकी

Indore News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • इंदौर के लसूडिया इलाके में गायक निलेश पर शराबी युवकों ने हमला किया
  • युवकों ने मंत्री का नाम लेकर धमकाया और पुलिस के सामने भी बदतमीजी की
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

इंदौर: Indore News इंदौर के लसूडिया इलाके में शनिवार रात एक रिसोर्ट में सिंगर निलेश पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब रिसोर्ट में सिंगिंग प्रोग्राम चल रहा था। गायक को पीटने के बाद, जब रिसोर्ट मैनेजर और स्टाफ ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो युवकों ने मंत्री के नाम का हवाला देकर धमकाया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक कार लेकर चले गए। अभी सिंगर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Indore News Today दरअसल, लसूडिया बायपास रोड पर स्थित द एस्केप वर्ल्ड रिसोर्ट में गायक निलेश प्रोग्राम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ शराबी युवक गाना बंद करने के लिए कहने लगे। निलेश ने ध्यान न देने पर एक युवक ने माइक छीनकर थप्पड़ मार दिया। निलेश ने अपना बचाव किया और युवक को धक्का दिया, जिसके बाद उसके साथी भी विवाद के लिए खड़े हो गए।

इस बीच, रिसोर्ट के मैनेजर और स्टाफ ने गायक का बचाव किया। शराबी युवकों ने उनसे भी बदतमीजी की। बाद में निलेश ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के सामने भी युवक रिसोर्ट स्टाफ से बदतमीजी कर रहे थे और बीजेपी के मंत्री के नाम से धमकियां दे रहे जिसका बात मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना लसूडिया बायपास रोड स्थित द एस्केप वर्ल्ड रिसोर्ट में हुई।

गायक निलेश पर हमला क्यों किया गया?

कुछ शराबी युवक गाना बंद करने के लिए कह रहे थे, जब निलेश ने ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने माइक छीनकर थप्पड़ मार दिया।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

गायक ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।