इंदौर में तो ग़ज़ब ही हो रिया है… भैया, बीच सड़क पानी में भीगते हुए कपल का डांस वायरल

couple dance video in rain: वहीं सड़क काफी गाड़ियां फर्राटा मारते हुए चल रही है लेकिन ये जोड़ा है कि अपनी मस्ती में मस्त हैं। इस वीडियो में बैकग्राउंड में गाना बज रहा है... तू है तो मुझे और क्या चाहिए....किसी की मदद न दुआ चाहिए।

इंदौर में तो ग़ज़ब ही हो रिया है… भैया, बीच सड़क पानी में भीगते हुए कपल का डांस वायरल
Modified Date: June 25, 2023 / 04:40 pm IST
Published Date: June 25, 2023 4:39 pm IST

couple dance video in rain इंदौर। बारिश का दौर देश प्रदेश में शुरू हो चुका है, बरसात के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मध्यप्रदेश के इंदौर में भी बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, आज सुबह से ही कई जगहों पर रुक रुक का बारिश हो रही है, हल्की फुहारों के बीच सभी का मन करता है कि वह बारिश के पानी में भीगे जिससे उसके तन मन को कुछ ठंडक मिल जाए।

इसी बीच इंदौर में का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का और एक लड़की बीच सड़क में पानी में भीगते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं सड़क काफी गाड़ियां फर्राटा मारते हुए चल रही है लेकिन ये जोड़ा है कि अपनी मस्ती में मस्त हैं। इस वीडियो में बैकग्राउंड में गाना बज रहा है… तू है तो मुझे और क्या चाहिए….किसी की मदद न दुआ चाहिए।

बता दें कि इस वीडियो को संदीप सिंह नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया है…इंदौर में तो ग़ज़ब ही हो रिया है… भैया।

आप भी देखें यह वीडियो

वहीं इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक युजर ने लिखा अपनों का शहर, तो दूसरे ने लिखा सपनों का शहर, वहीं एक अन्य यूजर … ख़ूबसूरत…कम से कम वे दिल्ली मेट्रो की तरह अश्लील नहीं हैं. वे सच्चे प्रेम से बारिश का आनंद ले रहे हैं ..निश्चल प्रेम की बारिश! महाकाल से यही प्रार्थना की किसी की नज़र न लग जाए इनको। वहीं एक अन्य ने लिखा ‘एक समय माँ बाप की इज़्ज़त की फ़िक्र होती थी अब बेख़ौफ़ हैं। इस प्रकार से तमाम लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

read more: यात्री कृपया ध्यान दें, प्लेटफॉर्म के बाहर मौत की गाड़ी आपका इंतजार कर रही है, खंबे से पानी में हो रही करंट की सप्लाई

read more:  देश के पहले किसान स्कूल में 26 जून को होगा छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव भी होंगी शामिल


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com