Dharmendra Bilotia Viral Video: ‘पाकिस्तान महाराज की जय…’, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का शर्मनाक वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, थाने में शिकायत दर्ज

Ads

Dharmendra Bilotia Viral Video: ‘पाकिस्तान महाराज की जय...’, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का शर्मनाक वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, थाने में शिकायत दर्ज

  • Reported By: Anshul Mukati

    ,
  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 02:16 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 04:04 PM IST

Dharmendra Bilotia Viral Video/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया वीडियो में विवाद
  • धर्मेंद्र बिलोतिया के खिलाफ शिकायत दर्ज
  • बिलोतिया के खिलाफ पुलिस जांच शुरू

इंदौर: Dharmendra Bilotia Viral Video:  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोतिया के खिलाफ अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप है कि उनके सोशल मीडिया पेज पर साझा किए गए एक वीडियो में वह “पाकिस्तान महाराज की जय” कहते हुए नजर आए हैं।

‘पाकिस्तान महाराज की जय’ कहने का आरोप (Dharmendra Bilotia Pakistan Maharaj)

Dharmendra Bilotia Viral Video:  वीडियो वायरल होने के बाद पंकज जोशी नामक युवक ने थाने में लिखित आवेदन दिया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वीडियो में की गई टिप्पणी आपत्तिजनक है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। धर्मेंद्र बिलोतिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं और उनके कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं।

 

धर्मेंद्र बिलोतिया की वायरल क्लिप पर विवाद (Dharmendra Bilotia Controversy)

Dharmendra Bilotia Viral Video:  हालांकि इस वायरल क्लिप को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और संदर्भ की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

"Dharmendra Bilotia Pakistan Maharaj" वीडियो क्यों वायरल हुआ?

वीडियो में धर्मेंद्र बिलोतिया कथित तौर पर “पाकिस्तान महाराज की जय” कहते नजर आए, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद और प्रतिक्रिया हुई।

"Dharmendra Bilotia Pakistan Maharaj" मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करेगी?

अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

"Dharmendra Bilotia Pakistan Maharaj" वीडियो के बारे में सत्यापन कैसे होगा?

पुलिस वायरल वीडियो की वास्तविकता और संदर्भ की जांच करेगी ताकि वीडियो की सटीक स्थिति सामने आए।