Indore Child Marriage News : फर्जी मार्कशीट और 42 साल का दूल्हा! सिर्फ इस एक वजह से दादा ने दांव पर लगा दी 13 साल की मासूम की ज़िन्दगी

Ads

इंदौर में 13 साल की नाबालिग बच्ची की शादी 42 साल के व्यक्ति से कराए जाने की कोशिश को प्रशासन ने नाकाम कर दिया। फर्जी दस्तावेजों के जरिए उम्र छिपाने का प्रयास किया गया था, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आने पर शादी रुकवा दी गई।

  • Reported By: Anshul Mukati

    ,
  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 04:59 PM IST

Indore Child Marriage News / Image Source : FILE / IBC24

HIGHLIGHTS
  • 13 साल की बच्ची की शादी 42 साल के व्यक्ति से कराई जा रही थी
  • फर्जी मार्कशीट के जरिए उम्र छिपाने की कोशिश
  • प्रशासन ने समय रहते पहुंचकर शादी रुकवाई

इंदौर: Indore Child Marriage News मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बाल विवाह की एक चौंकाने वाली कोशिश को प्रशासन ने समय रहते नाकाम कर दिया। यहां एक 13 साल की नाबालिग बच्ची की शादी 42 साल के व्यक्ति से कराई जा रही थी। परिवार ने चालाकी दिखाते हुए फर्जी अंकसूची के जरिए बच्ची और उसके भाई को बालिग साबित करने की कोशिश की, लेकिन जांच में यह पूरा मामला सामने आ गया और शादी रुकवा दी गई।

25 अप्रैल को तय हुई थी शादी

दरअसल पूरा मामला इंदौर जिले के रंगवासा गांव का है। यहां 25 अप्रैल को भाई-बहन की शादी तय की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग को हेल्पलाइन पर शिकायत मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद परिवार ने टीम को जो मार्कशीट दिखाई, उस पर दोनों की उम्र विवाह योग्य बताई गई, लेकिन संदेह होने पर दस्तावेजों की जांच कराई गई।

MP  Crime News लड़की की उम्र 13 और लड़के की उम्र 19

जांच में सामने आया कि इंदौर की अंकसूची फर्जी निकली, जबकि होशंगाबाद से मिली असली जानकारी में बच्ची की उम्र महज 13 साल और लड़के की 19 साल पाई गई। जैसे ही सच्चाई सामने आई, प्रशासनिक टीम तुरंत हरकत में आई और विवाह रुकवाने के लिए मौके पर पहुंची। परिजनों के पास कोई भी मूल दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर परिवार वालों ने दोनों के नाबालिग होने की बात मानी और शादी निरस्त कर दी गई।

‘बेटी दो-बेटी लो’ प्रथा के चलते तय की शादी

जांच में यह भी सामने आया कि समाज की ‘बेटी दो-बेटी लो’ प्रथा के चलते दादा ने अपने पोते की शादी कराने के लिए 13 साल की पोती का रिश्ता 42 वर्षीय व्यक्ति से तय कर दिया था। विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। मंडप सज चुका था और साउंड सिस्टम भी चल रहा था, लेकिन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टेंट और साउंड सिस्टम हटवा दिया। यहां तक कि शादी की छप रही पत्रिकाओं को भी रुकवाया गया।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

यह मामला कहाँ का है?

यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रंगवासा गांव का है।

बच्ची की उम्र कितनी थी?

जांच में बच्ची की उम्र 13 साल पाई गई।

प्रशासन को इस मामले की जानकारी कैसे मिली?

महिला एवं बाल विकास विभाग को हेल्पलाइन के जरिए शिकायत मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।