Indore Fire News/Image Source: IBC24
इंदौर: Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली अग्निकांड की घटना सामने आई है, जहां एक भीषण आग में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं तनय (8 वर्ष), राशि (10 वर्ष) और छोटू (22 वर्ष)। इसके अलावा घर के मालिक मनोज पुगलिया (65 वर्ष) और उनके साले विजय सेठिया (65 वर्ष) की भी मौत हो गई। वहीं तीन महिलाओं बहू सिमरन, सुमन और टीनू की भी इस हादसे में जान चली गई।
Indore Fire News: बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। पुलिस ने मौके से कुल 8 सिलेंडर बाहर निकाले हैं, जिनमें से दो सिलेंडर में ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के चलते अतिरिक्त सिलेंडर रखे गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो रहा था और उसी के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। आग तेजी से गैलरी तक पहुंची, जहां सिलेंडर और केमिकल ड्रम रखे थे। इसके बाद लगातार धमाके हुए और देखते ही देखते तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया।
इंदौर में 7 लोगों की मौत कैसे हुई ?
बिजनेसमैन मनोज पुगलिया के घर के गेट पर EV चार्ज हो रही थी। चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ। घर की गैलरी में कुछ सिलेंडर और केमिकल ड्रम रखे थे। आग इन तक पहुंची। कई धमाके हुए। 3 मंजिला घर चपेट में आ गया। घर के गेट इलेक्ट्रॉनिक थे। बिजली… https://t.co/BkpH2kwu2y pic.twitter.com/61FzLPrBb9
— Sachin Gupta (@Sachingupta) March 18, 2026
Indore Fire Incident: हादसे के दौरान एक बड़ी समस्या यह भी रही कि घर के इलेक्ट्रॉनिक गेट बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लॉक हो गए थे। इससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। पुलिस और राहत टीम को दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। गौरतलब है कि मृतक विजय सेठिया इंदौर में कैंसर का इलाज कराने के लिए बिहार से आए थे। इस दर्दनाक हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
इंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 18, 2026