Indore Love Jihad Case: मोहम्मद जशीन ने ‘यश’ बनकर किया भयानक कांड, युवती को किया प्रेग्नेंट फिर ये काम करने के लिए बनाया दबाव, जो खुलासे हुए…अधिकारी भी रह गए दंग

Ads

Indore Love Jihad Case: मध्यप्रदेश के इंदौर से बहुत बड़ी खबर आई है। यह खबर बड़ी तो है ही इसके साथ ही यह खबर इंसानियत को शर्मसार करने वाली भी है।

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 09:55 AM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 10:07 AM IST

love jihad/ image source: IBC24

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर से बहुत बड़ी खबर आई है। यह खबर बड़ी तो है ही इसके साथ ही यह खबर इंसानियत को शर्मसार करने वाली भी है। दरअसल जिसमें एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए और बाद में उसे और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को धमकी दी। चलिए विस्तार से आपको बताते हैं कि, पूरी खबर क्या है।

Indore News: यह है पूरा मामला

इंदौर का यह दिल दहला देने वाला मामला हीरानगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जिसमें एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए और बाद में उसे और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को धमकी दी। आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान बताया गया है, जिसने खुद को यश के नाम से पेश किया। Indore Love Jihad Case तब उजागर हुआ जब युवती गर्भवती हुई और उसके बाद असली पहचान सामने आई।

Indore Love Jihad: शादी की बात से इनकार करने पर युवती और बच्चे को जान से मारने की दी धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले युवती को शादी का भरोसा दिया, लेकिन शादी से इनकार करने पर वह धमकियों पर उतर आया। आरोपी ने युवती और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान से मारने तक की धमकी दी। इसके साथ ही उसने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की भी कोशिश की। जब पीड़िता ने इन प्रस्तावों को ठुकराया और विरोध किया, तो आरोपी ने उसे मारपीट भी की।

घटना के बाद घायल युवती को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज और उपचार के बाद, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने हीरानगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत-साथ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

Love Jihad: पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी ने पहले भी युवती के साथ संबंध बनाने और शादी का झांसा देने का प्रयास किया था। बताते चलें कि, पुलिस ने शिकायत में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़ें :-