Mother-Daughter Commit Suicide / Image SOURCE : FILE
इंदौर : Indore Birthday Suicide Case मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी से लौटने के बाद छात्रा अपने ही घर पर फंदे पर लटकी हुई मिली। इस घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर मर्ग कायम करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना इलाके का है। यहाँ 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय वंशिका ने जन्मदिन पर अपने पिता से 5 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन पिता ने उसे सिर्फ 3 हजार रुपये दिए, जिससे वह काफी नाराज थी। इसके बाद वंशिका के बर्थडे से एक दिन पहले परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने चले गए।
देर रात शादी से वापस आते हुए परिजन वंशिका के लिए केक और गिफ्ट लेकर घर पहुंचे, लेकिन 3 हजार रुपये मिलने से नाराज वंशिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो वंशिका फंदे पर लटकी हुई थी। इस पूरी घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।