मध्य प्रदेश : चार आईटी सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात 1,760 करोड़ रुपये के पार

Ads

मध्य प्रदेश : चार आईटी सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात 1,760 करोड़ रुपये के पार

  •  
  • Publish Date - April 16, 2022 / 01:02 PM IST,
    Updated On - April 16, 2022 / 01:02 PM IST

इंदौर, 16 अप्रैल (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाओं की मांग में वृद्धि के चलते वित्त वर्ष 2021-22 में मध्य प्रदेश के चार आईटी सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात औसतन 52 प्रतिशत बढ़कर 1,761.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में राज्य के चारों आईटी सेज से कुल 1,161.40 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया था।

अधिकारी के मुताबिक, 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान टीसीएस सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात करीब 60 प्रतिशत बढ़कर 867.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में इंफोसिस सेज से करीब 96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 137.72 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात किया गया। इस अवधि में इम्पीटस सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात में 65.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 159 करोड़ रुपये के स्तर पर रहा।

अधिकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान क्रिस्टल आईटी पार्क सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात 32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 597.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

चारों आईटी सेज सूबे की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में हैं।

भाषा

हर्ष पारुल

पारुल