Raja Raghuvanshi Rebirth : हनीमून पर हुई थी हत्या, अब 1 साल बाद उसी घर में गूंजी किलकारी! क्या सच में लौट आया राजा रघुवंशी? इस वजह से परिवार मान रहा पुनर्जन्म
Indore के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद परिवार में जन्मे नवजात बच्चे को परिजन उनका पुनर्जन्म मान रहे हैं। परिवार का दावा है कि जिस तिथि और लगभग …

Raja Raghuvanshi Rebirth
- परिवार के अनुसार, राजा की मृत्यु और बच्चे के जन्म में केवल 2 मिनट का अंतर है।
- पुजारी ने पहले ही परिवार में पुनर्जन्म की भविष्यवाणी की थी।
- नवजात के आने से शोक में डूबे परिवार को मिली नई उम्मीद।
इंदौर : Raja Raghuvanshi Rebirth मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले कारोबारी राजा रघुवंशी की पिछले साल मेघालय में हनीमून के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया था। लेकिन अब, महीनों के मातम के बाद रघुवंशी परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है। राजा के बड़े भाई सचिन के घर एक बेटे का जन्म हुआ है। परिवार का मानना है कि यह कोई साधारण जन्म नहीं है, बल्कि उनके छोटे भाई राजा का 'पुनर्जन्म' है, जो एक बार फिर अपने परिवार के बीच वापस लौट आया है।
Raja Raghuvanshi जिस तिथि में मृत्यु उसी तिथि में जन्म
परिवार के इस अटूट विश्वास के पीछे कुछ हैरान कर देने वाले संयोग हैं। राजा के भाई सचिन बताते हैं कि जिस एकादशी तिथि को दोपहर 2:40 बजे राजा की मृत्यु हुई थी, ठीक उसी तिथि को दोपहर 2:42 बजे इस बच्चे का जन्म हुआ। समय का यह मात्र 2 मिनट का अंतर और एक ही तिथि का होना परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। इसके अलावा, राजा की मृत्यु के बाद एक पुजारी ने भविष्यवाणी की थी कि राजा की अकाल मृत्यु हुई है, इसलिए वह बहुत जल्द अपने ही परिवार में दोबारा जन्म लेगा। राजा की मां भी बहुत भावुक हैं, उनका कहना है कि जब वे बच्चे को 'राजा' कहकर बुलाती हैं, तो वह उन्हें बहुत गौर से देखता है, जैसे वह उन्हें पहले से ही जानता हो।
परिवार को मिली खुशियां
कानूनी तौर पर राजा की हत्या का मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है और उनकी पत्नी सहित पांच आरोपी जेल में हैं। लेकिन इस नवजात के आने से पीड़ित परिवार को एक नई उम्मीद और जीने का सहारा मिला है। भले ही दुनिया इसे एक इत्तेफाक कहे, लेकिन राजा के माता-पिता के लिए यह ईश्वर का वह आशीर्वाद है जिसने उनके घर का सूनापन दूर कर दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Vishnudeo Sai News: उत्कल दिवस और वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए सीएम विष्णुदेव साय, कहा- सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार
- Chandigarh BJP Office Blast: भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ा विस्फोट, इस संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, ग्रेनेड फेंकने का VIDEO आया सामने
- Trump On Iran War: क्या खत्म हो जाएगा अमिरेका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- ईरान के नए राष्ट्रपति ने की सीजफायर की डिमांड, बताई अपनी भी शर्तें
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Indore Family Believes Slain Businessman Raja Raghuvanshi Has Reborn After Baby Born on Same Date
इंदौर
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am