Jabalpur Crime News: होटल के कमरे में इस हालत में मिली महिला, देखकर हर किसी ने बंद कर ली अपनी आंखें, पुलिस के भी उड़े होश

Ads

Jabalpur Crime News: होटल के कमरे में इस हालत में मिली महिला, देखकर हर किसी ने बंद कर ली अपनी आंखें, पुलिस के भी उड़े होश

Jabalpur Crime News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • होटल के कमरे में मिला महिला का शव
  • युवक के साथ ठहरी थी दो दिनों से
  • शरीर पर मिले चोट के निशान

जबलपुर: Jabalpur Crime News मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक होटल में महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि उसके प्राईवेट पार्ट से खून निकल रहा था। घटना के बाद पूरे होटल परिसर में हड़कंप मच गया।

Jabalpur Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना धनवंतरीनगर इलाके में स्थित होटल रिलेक्स इन की है। दरअसल, यहां एक महिला एक युवक के साथ होटल में दो दिनों तक ठहरी हुई थी। होटल के रिकॉर्ड के अनुसार महिला भेड़ाघाट की रहने वाली है, वहीं युवक दमोह का निवासी बताया जा रहा है। दोनों एक ही रूम लेकर ठहरे हुए थे। इस दौरान होटल के कमर्चारियों को रूम नदारद नजर आई। जिसके बाद शक होने पर रूम को खटखटाया लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोला।

भीतर झांकने पर बिस्तर पर महिला का शव पाया गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो देखा कि महिला के शरीर पर चोट के निशान है, महिला की नाक और प्राईवेट पार्ट से खून भी बह रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु करते हुए होटल का कमरा सील कर दिया है। इधर महिला की हत्या कर फरार हुए आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि आरोपी युवक ने होटल में अपना असली आधार कार्ड नहीं दिया होगा। लिहाजा पुलिस, होटल स्टाफ से पूछताछ कर, आरोपी के हुलिए के आधार पर भी उसे तलाश रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहां हुई?

धनवंतरीनगर इलाके के होटल रिलेक्स इन में।

महिला कहां की रहने वाली थी?

भेड़ाघाट की निवासी थी।

आरोपी कौन है?

दमोह का रहने वाला युवक बताया जा रहा है।