500 people joined BJP
CBI raid in Central GST office in jabalpur : जबलपुर। जबलपुर के सेंट्रल जीएसटी दफ्तर से गिरफ्तार किए गए पांचों अधिकारियों से सीबीआई ने रिमांड अवधि में पूछताछ शुरु कर दी है। CBI के अधिकारी इस बात से हैरान हैं कि जब आरोपी अधिकारियों ने फरियादी पान मसाला मैन्युफैक्चरर से 35 लाख रुपयों की रिश्वत ली थी तो उनके पास से 83 लाख रुपए कैसे बरामद हुए। CBI की टीम आरोपी अधिकारियों की संपत्ति भी खंगाल रही है।
CBI raid in Central GST office in jabalpur : माना जा रहा है कि अधिकारियों से पूछताछ के बाद घूसखोरी के कई और मामले और फरियादी भी सामने आ सकते हैं। सीबीआई की टीम मामले में सेंट्रल जीएसटी के आला अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करेगी।
CBI raid in Central GST office in jabalpur : इतनी बड़ी कैश रकम बरामद होने के बाद माना जा रहा है कि जबलपुर का सेंट्रल जीएसटी दफ्तर भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। रिश्वतखोरी के इस मामले में सेंट्रल जीएसटी कमिश्नर दिनेश पंगारकर से बात करने हमारी टीम सेंट्रल जीएसटी के दफ्तर पहुंची लेकिन कमिश्नर बातचीत करने से बचते रहे और पता चला कि उनका यहां से तबादला भी कर दिया गया है।