Jabalpur News: किसानों ने वेयर हाउस एसोसियेशन के साथ मिलकर खोला मोर्चा, घंटों तक किया चक्का जाम, ये है मामला

Ads

Jabalpur News: किसानों ने वेयर हाउस एसोसियेशन के साथ मिलकर खोला मोर्चा, घंटों तक किया चक्का जाम, ये है मामला

  •  
  • Publish Date - December 29, 2023 / 06:40 PM IST,
    Updated On - December 29, 2023 / 06:40 PM IST

Jabalpur News

जबलपुर।Jabalpur News:  जबलपुर में धान खरीदी को लेकर किसानों ने वेयर हाउस एसोसियेशन के साथ मिलकर मोर्चा खोल दिया और माढ़ोताल थाने के पास हाइवे मार्ग पर घंटों तक चक्का जाम कर दिया जिससे की जबलपुर के मुख्य बस स्टैंड से लेकर कटंगी और पाटन बायपास तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कई घण्टों की समझाइश के बाद किसानों ने  प्रदर्शन खत्म किया।

Read More: LPG connection KYC : गैस कनेक्शन के KYC को लेकर आया बड़ा अपडेट, 31 मार्च तक करा सकते हैं केवाईसी, फूड कंट्रोलर ने दी जानकारी 

दरअसल जबलपुर में धान खरीदी मामले में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था जिसमें जांच के लिए भोपाल से 20 सदस्यीय टीम जबलपुर आई और पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। जांच टीम की रिपोर्ट के बाद जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के रीजनल मैनेजर सहित चार शाखा प्रबंधकों को निलंबित किया गया था। इसके साथ ही प्रशासन ने 36 वेयर हाउसों को ब्लैक लिस्ट कर दिया था।

Read More: Ramrajya Diwas: राम भक्तों ने उठाई 22 जनवरी को रामराज्य दिवस घोषित करने की मांग, कैट के उपाध्यक्ष अमर परवानी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

दिया था अल्टीमेटम

ब्लैक लिस्ट हुए वेयर हाउसों में शासन की बिना अनुमति के धान खरीदी हुई थी और हजारों क्विंटल धान का स्टॉक भी कर लिया गया था और अब प्रशासन ने नए खरीदी केंद्र निर्धारित कर किसानों की धान खरीदने की तैयारी की है और इसी बात से नाराज किसानों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क जाम कर दिया और यह मांग करने लगे की हमारी धान की उपज जहां पर रखी है उसे वहीं से खरीदा जाए। तीन से चार घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासन की समझाइश पर किसानों और वेयर हाउस एसोसियेशन के लोगों ने दो दिनों का अल्टीमेटम देते हुए धरना समाप्त किया।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp