Jabalpur Liquor: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल! बीच सड़क आकर तोड़े तस्करों के सपने, पेटियां छीनकर कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो

Jabalpur Liquor: जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने तस्कर से शराब की पेटियां छीनकर बोतलें फोड़ दीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की।

Jabalpur Liquor: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल! बीच सड़क आकर तोड़े तस्करों के सपने, पेटियां छीनकर कर दिया ऐसा हाल, देखें वीडियो

Jabalpur Liquor / Image Source: IBC24

Modified Date: January 2, 2026 / 02:19 pm IST
Published Date: January 2, 2026 2:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध
  • आक्रोशित महिलाओं ने तस्कर से शराब की पेटियां छीनकर बोतलें फोड़ दीं।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया

Jabalpur Liquorजबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया है। महिलाओं ने तस्कर से शराब की पेटियां छीनकर बोतलें फोड़ दीं। इस पूरे प्रदर्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

Jabalpur Liquor:  तस्कर से छीनकर फोड़े शराब के बोतल

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिहोरा थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खमरिया, बरगी और खिरवा तीन गांवों के ग्रामीणों ने रोड पर मिलकर अवैध शराब के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने तस्कर से छीनकर शराब की बोतलें फोड़ दीं। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका कहना था कि खमरिया और खिरवा गांव में चारों ओर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और अक्सर विवाद व मारपीट की घटनाएं होती हैं।

Jabalpur Liquor:  दो माह पहले भी किया था घेराव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। आपको बता दें कि ग्रामीणों ने 2 माह पहले भी सिहोरा थाने का घेराव कर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.