Jabalpur Crime News : किराएदार की बेटी पर मकान मालिक की गंदी नजर! बहला-फुसलाकर किया अगवा और फिर पार की दरिंदगी की सारी हदें

Jabalpur में 12 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Jabalpur Crime News : किराएदार की बेटी पर मकान मालिक की गंदी नजर! बहला-फुसलाकर किया अगवा और फिर पार की दरिंदगी की सारी हदें

Jabalpur Crime News / Image Source : IBC24 / FILE

Modified Date: March 26, 2026 / 11:39 pm IST
Published Date: March 26, 2026 11:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Jabalpur में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
  • मकान मालिक पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप
  • परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

जबलपुर : Jabalpur Crime News मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मकान मालिक पर 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस थाने में दर्ज कराई, वहीं पीड़िता ने भी पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मकान मालिक पर अपहरण का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला पनागर थाना क्षेत्र का है। आरोपी मकान मालिक पूरन श्रीवास्तव नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बच्ची के अचानक गायब होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका जताई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की और सुरक्षित बरामद करने के बाद पीड़िता से पूछताछ की। MP Crime News पूछताछ के दौरान पीड़िता ने पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पूरन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.