Jabalpur Crime News / Image Source : IBC24 / FILE
जबलपुर : Jabalpur Crime News मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मकान मालिक पर 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची का अपहरण कर बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस थाने में दर्ज कराई, वहीं पीड़िता ने भी पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला पनागर थाना क्षेत्र का है। आरोपी मकान मालिक पूरन श्रीवास्तव नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बच्ची के अचानक गायब होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका जताई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की और सुरक्षित बरामद करने के बाद पीड़िता से पूछताछ की। MP Crime News पूछताछ के दौरान पीड़िता ने पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पूरन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इन्हे भी पढ़ें:-