Jabalpur Police Action News : गांजा तस्करों के साथ साठगांठ कर पुलिसकर्मी कर रहे थे ऐसा काम! अब IG ने लिया ये बड़ा एक्शन

Ads

जबलपुर में गांजा तस्करी के मामलों में लापरवाही के चलते कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है, जिसमें चार को सस्पेंड और कई को नोटिस जारी किया गया है।

  • Reported By: Dharam Goutam

    ,
  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 09:13 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 09:13 PM IST

Jabalpur Police Action News / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • गांजा तस्करी मामलों में लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड।
  • 6 थाना प्रभारियों समेत कई अधिकारियों को नोटिस।
  • थाने से ही आरोपियों को जमानत देना पड़ा भारी।

जबलपुर : Jabalpur Police Action News जबलपुर में गांजा तस्करी के मामलों में कार्रवाई के दौरान लापरवाही बरतने पर कई पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। जबलपुर में NDPS एक्ट के तहत दर्ज गांजा तस्करी के मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने कार्रवाई करते हुए पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

इनमें एक सब-इंस्पेक्टर और दो एएसआई शामिल हैं। इतना ही नहीं, जिले के छह थानों के थाना प्रभारियों, चार एसआई और तीन एएसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि इन मामलों में पुलिस की कार्रवाई केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित रही, जबकि तस्करी की पूरी चेन तक पहुंचने की कोशिश नहीं की गई। IG Pramod Verma News सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पनागर थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के तीन मामलों में आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी, जो कि गंभीर लापरवाही मानी गई।

नशा मुक्त अभियान से पहले सख्ती

मध्य प्रदेश में 1 मई से शुरू होने वाले नशा मुक्त अभियान से पहले इस कार्रवाई को बड़ा संदेश माना जा रहा है। साफ है कि अब नशे के खिलाफ अभियान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल, इस कार्रवाई के बाद जबलपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

इन्हे भी पढ़ें:-

कार्रवाई क्यों की गई?

गांजा तस्करी के मामलों में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई हुई।

कितने पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए?

कुल चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

आगे क्या होगा?

मामले की जांच जारी है और अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।