Jabalpur Rape Case: तलाकशुदा महिला को शादी का सपना दिखाकर DSP करता रहा घिनौना काम..! फिर वीडियो बनाकर दी ये धमकी, अब हुआ बड़ा खुलासा

Ads

Jabalpur Rape Case: जबलपुर में शादी का झांसा देकर एक तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 04:10 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 04:10 PM IST

jabalpur news/ image osurce: freepik

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर- शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म
  • क्राइम ब्रांच का DSP बता महिला को झांसे में लिया
  • शादी डॉट कॉम से आरोपी के संपर्क में आई महिला

Jabalpur Rape Case: जबलपुर: जबलपुर में शादी का झांसा देकर एक तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का डीएसपी बताकर उससे पहचान बढ़ाई और भरोसे में लिया। बताया जा रहा है कि महिला की आरोपी से पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा और भविष्य के सुनहरे सपने दिखाकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया। कुछ समय तक लगातार बातचीत और मुलाकातों के बाद आरोपी ने महिला का विश्वास जीत लिया।

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि भरोसा कायम होने के बाद आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। जब महिला ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, महिला द्वारा विरोध जताने और शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने कथित तौर पर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी की धमकी से डरी सहमी महिला लंबे समय तक चुप रही, लेकिन जब मानसिक प्रताड़ना बढ़ गई तो उसने पुलिस से न्याय मांगने का फैसला किया।

कार्रवाई की मांग लेकर SP ऑफिस पहुंची पीड़िता

मामले में कार्रवाई की मांग लेकर पीड़िता जबलपुर एसपी कार्यालय पहुंची, जहां उसने लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि आरोपी ने खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर न सिर्फ उसकी भावनाओं से खिलवाड़ किया, बल्कि उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मामला कैंट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की वास्तविक पहचान, नौकरी और महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार स्वर्ण पदक

गूगल का 15 अरब डॉलर का डेटा सेंटर विशाखापत्तनम को एआई केंद्र बनाएगा: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईंधन आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए

दक्षिणी चीन में बाढ़ के कारण करीब 200 लोगों को सुरक्षित हटाया गया

मिर्जापुर में चार दिन से लापता युवक का शव नदी के किनारे मिला, प्राथमिकी दर्ज