Ved Gupta Jabalpur CBSE Result / Image Source : SOCIAL MEDIA
जबलपुर : Ved Gupta Jabalpur CBSE Result सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के सेशन-1 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले वेद गुप्ता ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। वेद ने 98.6% अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 7 हासिल की है। इस साल 10वीं की परीक्षा में देश भर के 8 हजार केंद्रों पर लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें वेद ने अपनी मेहनत से शीर्ष स्थान बनाया है।
वेद गुप्ता के पिता सुमित कुमार गुप्ता और माता प्रज्ञा गुप्ता अपने बेटे की इस सफलता पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। CBSE Class 10th Topper MP वेद ने तकनीकी विषयों में अपनी विशेष रुचि दिखाते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी मेधा को दर्शाता है।
अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को देते हुए वेद ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि के पीछे निरंतरता और अनुशासन का सबसे बड़ा हाथ है। वेद ने कहा कि कठिन समय में उनके शिक्षकों ने हमेशा उनका उत्साहवर्धन किया। वेद ने अपने शिक्षकों की एक खास बात साझा करते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए संदेश दिया किय “हौसला रखो, आने वाला कल बहुत खूबसूरत होगा।”
इन्हे भी पढ़ें:-