MP Electricity Bill Charges Per Unit: गैस के बाद अब बिजली होगी महंगी, पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बढ़ाए सरचार्ज, अब प्रति यूनिट देना होगा इतना ज्यादा
जबलपुर: MP Electricity Bill Charges Per Unit महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। दरअसल गैस के दाम बढ़ने के बाद एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बिजली के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मई महीने से नया सरचार्ज लागू होने वाला है, जिसका सीधा असर आम लोगों के बिजली बिल पर पड़ेगा। बता दें कि एक महीने के भीतर दूसरी बार जनता को जोर का झटका लगा है।
MP Electricity Bill Charges Per Unit मिली जानकारी के अनुसार कोयले और तेल के दाम बढ़ने का हवाला देकर, बिजली बिलों के साथ वसूला जाने वाला सरचार्ज बढ़ा दिया है। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने एफ-पी-पी-ए-एस, यानि फ्लूल कॉस्ट एंड पावर पर्चेस सरचार्ज 6 परसेंट बढ़ा दिया है। बीते माह ये सरचार्ज मायनस में दशमलव 0.63 प्रतिशत था जिसे बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया गया है।
बता दें कि बीती 1 अप्रैल को ही एमपी में बिजली के दाम 4.80 प्रतिशत बढाए गए थे जिसके बाद अब फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज भी बढ़ा दिया गया है। सरचार्ज के बढाए जाने से एमपी में बिजली के दाम 40 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ जाएंगे। बड़ी बात ये है कि एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने इस सरचार्ज की वसूली बीती 24 अप्रैल की तारीख से करना तय किया है लिहाजा मई माह में बिजली बिल बढ़ा हुआ आना तय है।