Jabalpur Weather Update: जिले में बदला मौसम का मिजाज, रूक-रूक कर हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में लगे फसलों को हो रहा नुकसान

Ads

Jabalpur Weather Update: जिले में बदला मौसम का मिजाज, रूक-रूक कर हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में लगे फसलों को हो रहा नुकसान

  •  
  • Publish Date - January 6, 2024 / 02:19 PM IST,
    Updated On - January 6, 2024 / 02:20 PM IST

Jabalpur Weather Update

धर्म गौतम, जबलपुर।

Jabalpur Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुए मौसम के बदलाव का असर अब जबलपुर में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिन से ही जबलपुर में बदल छाए रहे और देर शाम से हल्की बारिश के साथ मौसम बदल गया। देर रात कहीं तेज तो कहीं रूक-रूक कर बारिश हुई। बेमौसम हुई बारिश से तापमान में गिरावट से जहां ठंडक बढ़ी है तो अब बारिश की वजह से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में लगी फसलों में जहां नुकसान है तो खरीदी केंद्रों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान भी बारिश में भीगने से खराब होने की स्थिति में है।

Read More: Weather Update : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ी, मौसम विभाग ने इन जिलों पर जताई घने कोहरे की संभावना

Jabalpur Weather Update: बता दें कि जबलपुर में धान खरीदी में गड़बड़ी मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई वेयर हाउसों को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। जिसके बाद से वहां पर खरीदी नहीं हुई और अभी भी धान खुले में पड़ी हुई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम की स्थिति इसी तरह बनी रहने की संभावना है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp