BJP MLA Jay Devi Kaushal: डेढ़ करोड़ का बजट दिलाने के बाद भी बीजेपी विधायक के साथ अपमान! रोका गया अंदर जानें से, अब MLA ने लगाया ये सनसनीखेज आरोप

Ads

BJP MLA Jay Devi Kaushal: डेढ़ करोड़ का बजट दिलाने के बाद भी बीजेपी विधायक के साथ अपमान! रोका गया अंदर जानें से, अब MLA ने लगाया ये सनसनीखेज आरोप

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 12:52 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 12:53 PM IST

BJP MLA Jay Devi Kaushal | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • विधायक जय देवी कौशल का आरोप
  • पूजा में शामिल होने से रोका गया
  • डेढ़ करोड़ का बजट दिलाने के बाद भी अपमान

लखनऊ: BJP MLA Jay Devi Kaushal उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में मंदिर में पूजा को लेकर जातिगत भेदभाव का आरोप सामने आया है। मलिहाबाद से भाजपा विधायक जय देवी कौशल (BJP MLA Jay Devi Kaushal) ने बड़ा आरोप लगाया है। विधायक जय देवी कौशल का आरोप है कि मंदिर के कायाकल्प के लिए उन्होंने शासन से करीब डेढ़ करोड़ का बजट दिलाया, लेकिन जब वे शिलान्यास करने पहुंचीं तो उन्हें पूजा में बैठने तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पासी समाज से होने की वजह से उन्हे मंदिर के कुछ लोगों ने उनके साथ यह दुर्व्यवहार किया गया।

BJP MLA Jay Devi Kaushal जानकारी के अनुसार, लखनऊ के काकोरी में विधायक जय कौशल के प्रयास से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। जिसके बाद मंदिर के जीर्णेाद्धार समारोह में आमंत्रित किया गया। जबकि इस समारोह में वे शामिल होने पहुंची तो उनके साथ भेदभाव किया गया और उन्हें पूजा भी नहीं करने दी गई।

विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव के आरोप

बीजेपी विधायक जय देवी कौशल ने कहा, “मेरा कार्यक्रम था और मैंने समय दे दिया था और कल सुबह हम यहां पर पूजन करेंगे। लेकिन जब मैं वहां गई तो वहां सारी व्यवस्था हुई। लेकिन, मुझसे पूजा नहीं करवाई गई और आरती भी नहीं करने दी गई। वहां मेरे साथ मंडल अध्यक्ष थे और भी सदस्य भी थे। जब हम गए तो वहां सभी लोग पहुंचे और पाँच ईंटें रखकर एक पंडित ने सारा काम किया मैं वहां खड़ी रही लेकिन, मुझे कुछ नहीं कर दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

मामला कहां का है?

लखनऊ के काकोरी मंदिर का।

विधायक जय देवी कौशल ने क्या आरोप लगाया?

उन्हें पूजा और आरती करने नहीं दी गई और जातिगत भेदभाव किया गया।

मंदिर के कायाकल्प के लिए कितना बजट मिला था?

करीब डेढ़ करोड़ रुपये।