मप्र : घर की कुर्की की कार्रवाई के दौरान 51 वर्षीय एक बैंककर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या की

Ads

मप्र : घर की कुर्की की कार्रवाई के दौरान 51 वर्षीय एक बैंककर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 08:46 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 08:46 PM IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), नौ फरवरी (भाषा) इंदौर में सोमवार को अपने घर की कुर्की की कार्रवाई के दौरान 51 वर्षीय एक बैंककर्मी ने कथित रूप से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विजय नगर थाने के प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि शहर के एक सहकारी बैंक में काम करने वाले हेमंत ब्रह्मवंशी (51) ने अपनी एक लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया,‘‘ब्रह्मवंशी के बेटे का कहना है कि उसके पिता पिछले कई दिनों से परेशान थे। बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एक दल अदालत के आदेश पर ब्रह्मवंशी के घर को कुर्क करने आया था। इस घर को गिरवी रखकर बैंक से कर्ज लिया गया था और इसकी अदायगी नहीं की गई थी।’’

पटेल ने बताया कि घर की कुर्की की कार्रवाई के दौरान ब्रह्मवंशी शयनकक्ष में गए और अपने सिर में गोली मार ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक कर्मी द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा हर्ष

राजकुमार

राजकुमार