Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी की तपिश! अगले 24 घंटे में 2 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, जानिए मौसम का नया अपडेट

Ads

छत्तीसगढ़ में तापमान में आई हल्की गिरावट से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान कई जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 07:37 AM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 07:41 AM IST

Chhattisgarh Weather Update Today / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • अगले 24 घंटे में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
  • राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला, 42°C दर्ज
  • अगले 5 दिनों तक कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार

रायपुर : Chhattisgarh Weather Update Today :  छत्तीसगढ़ के तापमान में हाल ही में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार यह राहत ज्यादा वक्त तक नहीं टिकेगी और अगले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के तापमान में फिर से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

ज़िलों में क्या रहा गर्मी का हाल ?

वर्तमान में प्रदेश में सबसे ज़्यादा तापमान राजनांदगांव जिले में 42 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर देखा जा रहा है, जिसमें दुर्ग में 40.4 डिग्री, बिलासपुर में 39 डिग्री और राजधानी रायपुर में 38.9 डिग्री तापमान पहुंच गया है। वहीं, पेंड्रा में 36.2 डिग्री, अंबिकापुर में 36.1 डिग्री और जगदलपुर में 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है

Raipur Durg Bilaspur Weather News बदलेगा मौसम का मिजाज

बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए एक महत्वपूर्ण पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके मुताबिक, अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है, जहाँ गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस मानसूनी हलचल से आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में उमस और तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें :