मप्र: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने हवालात में फंदे से लटककर आत्महत्या की

Ads

मप्र: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता ने हवालात में फंदे से लटककर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 01:00 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 01:00 PM IST

रतलाम, 16 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के रतलाम में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में हवालात में बंद पिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रतलाम से 15 किलोमीटर दूर नामली थाने में बुधवार देर रात हुई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को बुधवार रात ही गिरफ्तार किया था। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) किशोर पाटनवाला ने बताया कि आरोपी (38) के खिलाफ उसी की 16 साल की बेटी ने बुधवार को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के आरोपी का शव शौचालय से जुड़े नल के पाइप पर लटका मिला।

पाटनवाला ने बताया कि आरोपी ने पायजामे के नाड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या की।

ग्रामीण उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) विवेक सोनकर ने बताया कि हवालात में आत्महत्या के मामले में सभी पहलुओं के तहत जांच की जा रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र