जबलपुर, 30 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अचानक आई आंधी के कारण करीब 35-40 लोगों को लेकर जा रहा एक क्रूज बरगी नदी में पलट गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बरगी शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अंजुल मिश्रा ने बताया कि चार शव बरामद किए गए हैं और 18 को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि 15 से 18 लोग अब भी लापता हैं।
अधिकारी ने बताया कि अचानक आंधी के कारण क्रूज पलटने के समय करीब 35-40 लोग क्रूज पर सवार थे।
उन्होंने बताया कि शेष लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र
जितेंद्र