Contract Employees Latest News: भर गई संविदा कर्मचारियों की झोली, सरकार ने दे दिया एक और तोहफा, जानकर हो जाएंगे खुश
भर गई संविदा कर्मचारियों की झोली, सरकार ने दे दिया एक और तोहफा, Madhya Pradesh Govt Hikes Salary of All Contractual Employees

Contract Employees Regularization Order: संविदा कर्मचारियों की अब मनेगी असली दिवाली, 2 महीने के भीतर सभी का होगा नियमितीकरण / Image: IBC24 Customized
- संविदा कर्मचारियों के वेतन में 2.94% की बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2025 से होगी लागू।
- 300 से 1500 रुपये तक का प्रतिमाह लाभ, वेतन वृद्धि के रूप में मिलेगा।
- महंगाई भत्ते को वेतन में शामिल करने की मांग, कर्मचारी संघ ने फिर उठाई आवाज।
भोपाल: Govt Hikes Salary of All Contractual Employees सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले संविदा कर्मचारी हमेशा अपने भविष्य और सुविधाओं को लेकर असमंजस में रहते हैं। चुनावों के वक्त बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद ज़मीनी हकीकत कुछ और ही निकलती है। यही वजह है कि ये कर्मचारी कभी सड़कों पर प्रदर्शन करते हैं तो कभी अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं। बहुत कम राज्यों की सरकार होती है, जो उनकी मांगों पर विचार करती है। इसी बीच मध्यप्रदेश की सरकार ने संविदा कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इससे संविदा कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
Read More : Sharbat Recipe: घर पर मेहमानों को पिलाएं गुलाब का शरबत, जानें बनाने का तरीका
Govt Hikes Salary of All Contractual Employees दरअसल, मध्यप्रदेश की मोहन सरकार संविदा कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया है। संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 2.94 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वेतन वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 2025 से मिलेगा। इस संबंध में वित्त विभाग ने भी आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में 1500 रुपए तक की वृद्धि होगी। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह वृद्धि 3.78 प्रतिशत की गई थी। संविदा वर्ग को उम्मीद थी कि इस बार सरकार 4 प्रतिशत तक की वृद्धि कर लाभ देगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने कहा कि आज जो वृद्धि की गई है, उससे कर्मचारियों को 300 रुपए से 1500 रुपए तक की वेतन वृद्धि मिलेगी, जो नाम मात्र है। पहले यह वृद्धि दो हजार से आठ हजार तक होती थी।
महंगाई भत्ते की थी आवश्यकता
संविदा कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई भत्ता (DA) उनकी मूल वेतन में शामिल किया जाना चाहिए, जैसा कि पहले नियमित कर्मचारियों को मिलता था। इससे उनके वेतन में और बढ़ोतरी हो सकती थी और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती थी। कर्मचारी संघ का कहना है कि महंगाई भत्ता उनकी असली जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कर्मचारियों के वेतन में 300 से लेकर 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Madhya Pradesh Govt Hikes Salary of All Contractual Employees
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm