मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18 नए मामले आए, एक मरीज की मौत

Ads

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18 नए मामले आए, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - August 6, 2021 / 09:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

भोपाल, छह अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश में शुकवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,91,937 तक पहुंच गयी है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से कुल 10,514 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। प्रदेश में वर्तमान में केवल 158 मरीज उपचाराधीन हैं। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 7,91,937 संक्रमितों में से अब तक 7,81,265 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को 26,594 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,42,36,260 लोगों को कोविड-19 के टीके लग चुके हैं।

भाषा रावत धीरज

धीरज

धीरज